एक्सप्लोरर

Pakistan: PTI को बैन करना ही एकमात्र समाधान, गृह मंत्री सनाउल्लाह ने साधा इमरान खान पर निशाना

Imran khan Issue: राणा सनाउल्लाह ने कहा कि PTI के गुंडों ने इमरान खान के निर्देश पर घरों और रक्षा प्रतिष्ठानों को जला दिया. दोषियों को सीसीटीवी के जरिये पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Pakistan: पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने शनिवार को कहा कि पीटीआई को बैन करना ही एकमात्र समाधान है. उन्होंने पीटीआई प्रमुख पर आरोप लगाया कि इमरान खान ने एक दशक में हजारों बदमाशों को भर्ती किया, उन्हें प्रशिक्षण करने के साथ उनके हाथों में हथियार पकड़ा दिया.

सनाउल्लाह ने कई मामलों में पीटीआई अध्यक्ष को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की भी आलोचना की. इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए सनाउल्लाह ने पीटीआई पर प्रतिबन्ध लगना चाहिए. विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी भी पीटीआई को बैन करने के पक्ष में हैं.

बिलावल भी चाहते हैं PTI बैन हो  

सनाउल्लाह ने कहा कि बिलावल भुट्टो-जरदारी ने इससे पहले कहा था कि उन्हें राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध पसंद नहीं था, लेकिन अब उनका मानना है कि इमरान खान को अपना व्यवहार बदलना चाहिए. अगर वह (इमरान खान) अपना व्यवहार नहीं बदलते हैं तो हम ऐसा करने के लिए मजबूर होंगे.

न्यायपालिका की भूमिका पर उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने न केवल अपराधी का स्वागत किया, बल्कि खान को सरकारी भवन में अतिथि के रूप में रहने का आदेश भी दिया. इतना ही नहीं, सरकारी भवन में पीटीआई नेता को अपने पसंद के आगंतुकों से मिलने की स्वतंत्रता थी.

PTI को बैन किया जाए 

गृह मंत्री ने कहा कि अगर पीटीआई को बैन नहीं किया गया तो इसका बेहद गलत असर पड़ेगा. यह दूसरों को भी अपने मंसूबों को हासिल करने के लिए आतंकवादियों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. उन्होंने आगे कहा कि खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई की आगजनी और तोड़फोड़ में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, इस दौरान उन्होंने शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री और सेना द्वारा जारी चेतावनी को भी दोहराया.

सीसीटीवी के जरिये किया जाएगा चिन्हित 

उन्होंने आरोप लगाया कि पीटीआई के गुंडों ने इमरान खान के निर्देश पर घरों और रक्षा प्रतिष्ठानों को जला दिया. गृह मंत्री ने कहा कि दोषियों को सीसीटीवी कैमरा फुटेज के जरिये पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी .प्रदर्शनकारियों की संख्या को साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि मंगलवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में पीटीआई नेता की गिरफ्तारी के बाद तीन दिनों के दंगों के दौरान लगभग 40,000 से 45,000 लोगों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें: Iran Saudi Arabia Relations: बरसों की दुश्मनी भुलाकर अब दोस्त बन रहे ईरान-सऊदी अरब, दोनों के विदेश मंत्रियों ने लिया ये संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Iran Cyber Attack: 'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
US-Iran War: 'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
Gorakhpur News: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
गोरखपुर: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
US-Iran War: 'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
Iran Cyber Attack: 'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget