एक्सप्लोरर

बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मास्टरमाइंड का बचना नामुमकिन? अजीम अनार मर्डर केस में क्या नया कदम उठाने जा रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बताया कि सांसद अनवारुल अजीम अनार के दोस्त अख्तरुज्जमां शाहीन को वापस लाने के लिए भारत, अमेरिका और नेपाल की एजेंसियों से मदद मांगी गई है.

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले में अब इंटरनेशनल एजेंसी इंटरपोल की एंट्री होने वाली है. मुख्य साजिशकर्ता को वापस लाने के लिए बांग्लादेश इंटरपोल की मदद लेने पर विचार कर रही है. अनवारुल अजीम अनार के दोस्त अख्तरुज्जमां शाहीन हत्या के बाद से देश से बाहर हैं और पुलिस को शक है कि वह अभी अमेरिका में हैं. बांग्लादेश के गृह मंत्री और पुलिस साफ कह चुके हैं कि अख्तरुज्जमां शाहीन अनवारुल की हत्या के प्रमुध संदिग्ध हैं. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने भी इस बात की आशंका जताई थी कि शाहीन ने ही अनवारुल अजीम अनार की हत्या के लिए 5 करोड़ रुपये की सुपारी दी थी. इसके अलावा, पुलिस हनीट्रैप की भी आशंका जता चुकी है. 

एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार (26 मई) को बताया कि शाहीन को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी. ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के प्रमुख मोहम्मद हारुन उर राशिद ने हत्या के मामले की जांच के लिए कोलकाता रवाना होने से ठीक पहले हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह टिप्पणी की.

इंटरपोल की मदद लेगा बांग्लादेश
अनवारुल अजीम अनार बांग्लादेश में झिनाइदह-4 क्षेत्र से तीन बार के सांसद और सत्तारूढ़ दल अवामी लीग की कालीगंज उप जिला इकाई के प्रमुख थे. वह इलाज के लिए 12 मई को ढाका से रवाना हुए थे और अगले ही दिन कोलकाता में लापता हो गए थे. ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त हारुन ने कहा, 'हम झिनाइदह-4 सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां शाहीन को वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेंगे.' हारुन ने यह भी कहा कि सांसद के बचपन के मित्र शाहीन को वापस लाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक के जरिये एक आवेदन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जासूसी शाखा की टीम सबसे पहले कोलकाता में वारदात स्थल पर जाएगी और वे जिहाद से पूछताछ करेंगे. जिहाद को हत्या के सिलसिले में भारत में गिरफ्तार किया गया है.

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा कि अख्तरुज्जमां शाहीन की तालश की जा रही है और वह प्रमुख संदिग्ध है. उन्होंने बताया कि शाहीन पर मुकदमा चलाने के लिए भारत, नेपाल और अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मदद मांगी गई है.

बांग्लादेश की अदालत ने तीन संदिग्धों को हिरासत में भेजा
बांग्लादेश की एक अदालत ने अजीम अनार की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए शुक्रवार को तीन संदिग्धों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुंबई में कसाई का काम करने वाले एक बांग्लादेशी को इस जघन्य हत्याकांड में कथित संलिप्तता को लेकर उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार करने का दावा किया है. 

पहले गला घोंटा और फिर शव के टुकड़े कर फेंक दिए
कोलकाता पुलिस ने जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को देखते हुए अंदेशा जताया कि सांसद का पहले गला घोंटा गया और उसके बाद उनके शव के टुकड़े कर विभिन्न इलाकों में फेंक दिए गए. पुलिस अजीम अनार के शव टुकड़ों को बरामद करने में जुटी है. पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि सोने की तस्करी हत्या का एक संभावित कारण हो सकता है. जांचकर्ताओं ने दावा किया कि सोने की तस्करी को लेकर अनार और उनके दोस्त, जो एक अमेरिकी नागरिक और उनका कारोबारी साझेदार है, के बीच कथित अनबन अपराध की वजह हो सकती है.

यह भी पढ़ें:-
Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से मची तबाही, हादसे में 5 की मौत, UN बोला- मलबे में दबे 670 से ज्यादा लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget