एक्सप्लोरर

Bangladesh: बांग्लादेश में 'मॉब लिंचिंग' से बचने के लिए चोर ने किया पुलिस को फोन, मांगी मदद

Bangladesh: बंदर थाने के प्रमुख असदुज्जमां ने कहा, मेरे एक दशक लंबे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी चोर ने अपराध करने के बाद पुलिस को फोन किया हो.

Bangladesh Thief: बांग्लादेश में चोरी करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां बांग्लादेश के बरिशाल जिले में चोरी करने के बाद दुकान के अंदर फंसे चोर ने भीड़ की पिटाई से बचने के लिए पुलिस को फोन कर दिया. चोर ने अपनी संभावित 'मॉब लिंचिंग' (भीड़ द्वारा बेरहमी से पीटे जाने) से बचने के लिए यह फैसला किया.

बांग्लादेश के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की रात बंदर इलाके के एआर बाजार में किराने की दुकान में सेंध लगाने वाले 40 वर्षीय चोर ने रात को, स्वयं को दुकान के अंदर फंसा पाया. दरअसल, जिस दुकान में चोर, चोरी करने के लिए गया था वहां दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई थी.

दुकान में फंस गया था चोर

बांग्लादेश पुलिस के अनुसार, चोर को लगा कि अगर वह खुद दुकान से बाहर गया तो भीड़ उसकी जमकर धुनाई कर देगी, इसलिए उसने देश के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर '999' के जरिए पुलिस को फोन कर दिया. चोर ने पुलिस से अपनी वास्तविक स्थिति के बारे में बताते हुए सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मदद मांगी. खतरे को भांपते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.

ऐसा पहली बार हुआ... 

बंदर थाने के प्रमुख असदुज्जमां ने पत्रकारों को बताया, "मेरे एक दशक लंबे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी चोर ने अपराध करने के बाद पुलिस को फोन किया हो." हालांकि इस दौरान दुकान के मालिक को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. शुक्रवार को सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने आया, तो उसने देखा कि दुकान के बाहर भीड़ जमा है और पुलिस वहां की तलाशी ले रही है.

चोर हुआ गिरफ्तार

दुकान के मालिक झंटु मियां ने पत्रकारों से कहा, "पुलिस ने मुझे कुछ समय के लिए मेरी दुकान में घुसने से रोक दिया. कुछ देर बाद वे एक व्यक्ति को बाहर लेकर आए. इसके बाद मुझे समझ में आया कि क्या हो रहा है." पुलिस ने कहा कि आरोपी एक 'पेशेवर चोर' है और उसे चोरी के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा नहीं लेंगे विस्तार, पांच सप्ताह बाद हो जाएंगे रिटायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget