एक्सप्लोरर

'बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को...' अधिकारियों से ये क्या बोले मोहम्मद यूनुस

Mohammed Yunus : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने का आदेश दिया है.

Mohammed Yunus on Minorities Protection : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने का आदेश दिया है. दरअसल, मोहम्मद यूनुस ने देश के सुरक्षा प्रमुखों को आदेश दिया कि वह देश भर में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो हमलों को रोकें. उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में विफल रहता है तो इससे दुनियाभर में देश की छवि खराब होगी और इससे देश को नुकसान भी पहुंचेगा.

मोहम्मद यूनुस ने सुरक्षा प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए ये आदेश दिए. उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गहन निगरानी रखने के लिए एक कमांड सेंटर या कमांड मुख्यालय बनाना होगा, जो सभी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा.

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर पाए तो देश की खराब हो जाएगी छविः यूनुस

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को आधुनिक संचार उपकरणों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि वो किसी भी स्थिति में तुरंत एक्शन ले सकें. उन्होंने कहा कि अगर हम अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा नहीं कर पाए तो हमारी वैश्विक छवि को काफी नुकसान पहुंचेगा. ऐसे में हमें इस संबंध में बिल्कुल पारदर्शी होना चाहिए. मोहम्मद यूनुस ने सुरक्षा प्रमुखों को आदेश दिया कि वो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने और धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर हमलों को रोकने के लिए विशेष उपाय करें.

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बैठक में ये रहे मौजूद

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर देश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सुरक्षा प्रमुखों के साथ बैठक की. इस बैठक में गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी, गृह सचिव नसीमुल गनी और पुलिस प्रमुख, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, रैपिड एक्शन बटालियन, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस, तटरक्षक बल और विशेष शाखा के प्रमुख शामिल थे.

यह भी पढे़ंः बांग्लादेश में अचानक क्या हुआ कि पूरे देश में रोक दी गई ट्रेनें, यूनुस को बुलानी पड़ी सेना, जानिए हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget