एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों पर आया अंतरिम सरकार का बड़ा बयान, कहा- उपवास और पूजा करने में...

बांग्लादेश में शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के धार्मिक मामलों के सलाहकार डॉ. ए एफ एम खालिद हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के धार्मिक मामलों के सलाहकार ने कहा है कि देश में एक ही समय में उपवास और पूजा करने में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने एक सौहार्दपूर्ण देश के निर्माण का आह्वान किया, जहां सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्ण ढंग से एक साथ मिलकर रह सकें.

इस महीने की शुरुआत में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को अपदस्थ किये जाने के बाद बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदायों के सदस्यों के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हुई थीं.

'48 जिलों में 278 स्थानों पर हमले हुए'

‘बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस’ ने कहा कि हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को अपदस्थ किये जाने के बाद से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर 48 जिलों में 278 स्थानों पर हमले हुए हैं.

सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बीच इस महीने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के कई हिंदू मंदिर, मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान नष्ट कर दिए गए.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की खबर के अनुसार, चटगांव जिले के हालिशहर क्षेत्र में हजरत उस्मान जामे मस्जिद में शुक्रवार की नमाज से पहले लोगों को संबोधित करते हुए धार्मिक मामलों के सलाहकार डॉ. ए एफ एम खालिद हुसैन ने धार्मिक सद्भाव वाले उस देश के निर्माण का आह्वान किया, जहां सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्वक रह सकें.

'बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव वाला देश'

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव वाला देश है. इस देश में एक ही समय में उपवास और पूजा करने में कोई समस्या नहीं है. हर कोई अपने धर्म का स्वतंत्र रूप से पालन और प्रचार करेगा. यह सभी नागरिकों का अधिकार है.’’

हुसैन ने कहा कि अवामी लीग सरकार के पतन के बाद बदले हालात में कुछ उपद्रवियों ने हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों के धार्मिक स्थलों और मकानों पर हमला किया और तोड़फोड़ की.

उन्होंने कहा, ‘‘देश की छवि खराब करने के लिए कुछ विदेशी मीडिया में भी दुष्प्रचार फैलाया गया है.’’ उन्होंने कहा कि जो लोग सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हुसैन ने बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग मांगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget