एक्सप्लोरर

स्कूल के नजदीक बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, आसमान में फैला धुएं का गुबार, दौड़ते दिखे बच्चे

Bangladesh plane crash: बांग्लादेशी एयर फोर्स का एक ट्रेनर विमान हादसे का शिकार हो गया. ढाका के उत्तरी क्षेत्र के दियाबारी इलाके में हुए इस प्लेन क्रैश की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे बांग्लादेशी एयरफोर्स का ट्रेनिंग विमान माइलस्टोन कॉलेज की इमारत से टकरा गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए हैं. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. 

प्लेन क्रैश की जानकारी मिलने के बाद बांग्लादेशी सेना के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल सका है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में माइलस्टोन कॉलेज कैंपस से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है. कॉलेज के छात्र भी भागते हुए दिख रहे हैं.

टेकऑफ के 24 मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया विमान

मौजूदा जानकारी के मुताबिक F-7 ट्रेनिंग विमान ने दोपहर करीब 1.06 बजे उड़ान भरी थी और 24 मिनट बाद 1.30 मिनट पर क्रैश हो गया. हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक सीनियर अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि अभी तक दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है. प्लेन क्रैश की वजह से घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

चीन ने बनाया है F-7 एयरक्राफ्ट

F-7 एयरक्राफ्ट की बात करें तो इसे चीनी कंपनी चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने बनाया है. यह सिंगल सीटर विमान है. हालांकि इसके कुछ संस्करणों में डबल सीट का विकल्प भी मिलता है. F-7 की अधिकतम स्पीड मैक 2.02 यानी कि लगभग 2120 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

बांग्लादेश में पहले भी क्रैश हो चुका है F-7 एयरक्राफ्ट

बांग्लादेश में इससे पहले भी F-7 एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुका है. 8 अप्रैल 2008 को तंगाइल में F-7 क्रैश हो गया था. इस हादसे की वजह से पायलट की जान चली गई थी. पायलट मोर्शेद हसन ने क्रैश से ठीक पहले इजेक्ट कर लिया था, लेकिन पैराशूट में खराबी आ गई थी. वे इसकी वजह से बुरी तरह घायल हो गए थे. पायलट हसन को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget