एक्सप्लोरर

Baltimore Ship Accident: बाल्टीमोर पुल हादसे में अरबों डॉलर का नुकसान, कौन करेगा भरपाई? 20 भारतीय चला रहे थे जहाज

Baltimore Ship accident: अमेरिका के बाल्टीमोर में श्रीलंका जा रहे जहाज की टक्कर से 'फ्रांसिस स्कॉटब्रिज' धराशायी हो गया था. हादसे के बाद हुए नुकसान का अब आकलन किया जा रहा है.

Baltimore Ship accident: अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में कार्गो शिप की टक्कर से पुल गिरने के बाद हुए नुकसान का अब आकलन किया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अरबों डॉलर का क्लेम हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कई कंपनियों और मालिकों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा, जिसके बाद उनसे हर्जाना वसूला जाएगा. खास बात यह है कि उस जहाज में 20 भारतीय क्रू मेंबर थे.

विशेषज्ञों के मुताबिक, हादसे में जांच और कानूनी प्रक्रिया लंबी होने वाली है. इसमें कई बीमा कंपनियां भी हैं. हादसे में लोगों की हुई मौत पुल के गिरने से हुए नुकसान का आकलन काफी जटिल हो सकता है. अमेरिका के समुद्री मामलों के विशेषज्ञ जॉन मिकलूस ने वहां के मीडिया 'सीएनएन' से बातचीत में बताया कि इस मामले में अरबों डॉलर का दावा हो सकता है. 

नए पुल का होगा निर्माण

बार्कले के विश्‍लेषकों का अनुमान है कि हादसे में बीमे का कुल खर्च तीन अरब डॉल तक हो सकता है, जिसके लिए सालों तक कानूनी प्रक्रिया चलेगी. बताया गया कि शिप का मालिकाना हक सिंगापुर की कंपनी के पास है और उसने जहाज का बीमा कराया है. बीमा कंपनियों पर तीन अरब डॉलर का जुर्माना लग सकता है, जिसे कई कंपनियों में बांटा जाएगा. हादसे में हुए पुल के नुकसान, लोगों की मृत्यु और कारों के डूबने का अलग-अलग आकलन होगा. एक अनुमान के अनुसार, नए पुल के निर्माण में करीब 1.5 अरब डॉलर का खर्च आ सकता है.

भारत सरकार ने क्या कहा?

इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि बाल्टीमोर से श्रीलंका जा रहे जहाज में कुल 21 सदस्य थे, जिसमें से 20 भारतीय थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मंगलवार की रात में बाल्टीमोर में पटाप्सको नदी पर बने 2.6 किलोमीटर लंबे 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से 984 फीट लंबा शिप टकरा गया था. हादसे में कई कार और लोग पानी में गिर गए. सभी भारतीय क्रू मेंबर ठीक हैं, अमेरिका का भारतीय दूतावास उनके संपर्क में है. 

यह भी पढ़ेंः Murder in England: इंग्लैंड में भारतीय मूल के डिलीवरी ड्राइवर की हत्या, चार लोग दोषी करार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget