एक्सप्लोरर

Murder in England: इंग्लैंड में भारतीय मूल के डिलीवरी ड्राइवर की हत्या, चार लोग दोषी करार

Murder in England: मर्सिया पुलिस ने बताया कि चारों अपराधियों ने प्लान बनाकर ऑरमान सिंह पर कुल्हाड़ी, हॉकी और फावड़े से हमला किया था.

Murdered in England: पश्चिमी इंग्लैंड के श्रुस्बरी शहर में भारतीय मूल के डिलीवरी ड्राइवर की हत्या के मामले में गुरुवार को एक कोर्ट ने 4 लोगों को दोषी करार दिया है. इस हमले में जिन चार लोगों को दोषी ठहराया गया है, वे भी भारतीय मूल के ही हैं. इस हमले में डिलीवरी ड्राइवर ऑरमान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. 

दरअसल,  पिछले साल 21 अगस्त को श्रुस्बरी शहर के बेरविक एवेन्यू इलाके में एक डिलीवरी ड्राइवर पर जानलेवा हमला किया गया था. सूचना पर पहुंची वेस्ट मर्सिया पुलिस ने घटनास्थल से डिलीवरी ड्राइवर ऑरमान सिंह का शव बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनको अब कोर्ट ने दोषी करार दिया है.

मर्सिया पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय अर्शदीप सिंह, 22 वर्षीय जगदीप सिंह, 26 वर्षीय शिवदीप सिंह और 24 वर्षीय मनजोत सिंह ने ऑरमान सिंह पर कुल्हाड़ी, हॉकी और फावड़े से हमला किया था. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सभी हथियारों को बरामद किया है. 

प्लान बनाकर की गई थी हत्या

वेस्ट मार्सिया पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क बेलामी ने कहा, 'ऑरमान सिंह की हत्या योजना बनाकर की गई थी, हत्या से पहले चारों युवकों ने पहले खुद को हथियार से लैस किया और जानलेवा हमला किया.' उन्होंने बताया कि दोषियों ने 'हत्या से पहले जगह का चयन किए और वहां पर ऑरमान सिंह का इंतजार किए. मौके पर ऑरमान सिंह के पहुंचने पर दिन में ही हत्या कर दी गई.'

हत्या की वजह नहीं हुई साफ

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैफोर्ड क्राउन कोर्ट ने छह सप्ताह की सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को दोषी पाया है. फिलहाल, हत्या करने के पीछे की वजह क्या है यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन हत्या इन्हीं लोगों ने की है यह कोर्ट में सिद्ध हुआ है. इंग्लैंड की पुलिस ने आरोपियों के कोर्ट में दोषी सिद्ध होने के बाद कहा कि इंग्लैंड की पुलिस लगातार इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी. उन्होंने जांच में सहयोग देने के लिए स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया. 

यह भी पढेंः पानी बिना सूख रहा गला फिर भी जासूसी से नहीं बाज आ रहा मालदीव, तुर्किये से मंगा रहा खुफिया सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget