एक्सप्लोरर

प्लेन क्रैश को लेकर पुतिन पर भड़का अजरबैजान, रखी 3 मांगें, राष्ट्रपति बोले- “रूस ने ही प्लेन को गिराया”

Plane Crash in Kazakhstan : बुधवार (25 दिसंबर) को कजाकिस्तान में अकताऊ शहर के पास अजरबैजान एयरलाइन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें 67 यात्रियों में से 38 लोगों की मौत हो गई थी.

Azerbaijan Plane Crash : अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने पुष्टि की है कि बुधवार को अजरबैजान एयरलाइन्स के एक विमान को रूस ने ही मार गिराया था, हालांकि ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया था. अजरबैजानी राष्ट्रपति का ये बयान तब आया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्लैन क्रैश के लिए मांफी मांगी थी. राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने अजरबैजान के सरकारी टेलीविजन को बताया कि प्लेन पर रूस ने जमीन से हमला किया था. हालांकि, अलीयेव ने रूस पर मामले को दबाये रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

अजरबैजान के राष्ट्रपति ने कहा, ‘दुर्भाग्यवश, पहले तीन दिन तक हमें रूस से केवल भ्रामक और बेतुके बयानों के अलावा कुछ और सुनने को नहीं मिला.'

उल्लेखनीय है कि बुधवार (25 दिसंबर) को कजाकिस्तान में अक्तौ शहर के पास अजरबैजान एयरलाइन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें 67 यात्रियों में से 38 लोगों की मौत हो गई थी.

अजरबैजान ने रूस के सामने रखी 3 मांगें

राष्ट्रपति अलीयेव ने कहा, 'अजरबैजान ने दुर्घटना के संबंध में रूस के सामने तीन मांगें रखी है. सबसे पहले रूस को अजरबैजान से माफी मांगनी चाहिए. दूसरा, उसे अपने अपराध को स्वीकार करना चाहिए. तीसरा, मामले में दोषियों को सजा देनी चाहिए और अजरबैजान सरकार, घायल यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मुआवजा देना चाहिए.’

अलीयेव ने कहा, ‘शनिवार को रूसी राष्ट्रपति के माफी मांगने के साथ पहली मांग पहले ही पूरी हो गई. पुतिन ने दुर्घटना को दुखद घटना बताया.’

पुतिन ने अलीयेव से फोन पर की थी बात

रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रविवार (29 दिसंबर) को रूसी सरकारी मीडिया को बताया कि पुतिन ने अलीयेव से फोन पर बात की है, हालांकि उन्होंने बातचीत की विवरण नहीं दिया.

24 घंटे के भीतर हुए कई विमान हादसे

कनाडा के हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर एयर कनाडा का एक विमान AC2259 शनिवार की रात को रनवे पर फिसल गया. इस दुर्घटना में प्लेन क्रैश होने से बच गया. विमान में आग लग गई, लेकिन इसमें सभी यात्री सुरक्षित बच गए.

नॉर्वे के सैंडेफजॉर्ड टॉर्प एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर) को डच एयरलाइन केएलएम की एक फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गई. वहीं, नेपाल में पांच अमेरिकी नागरिकों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को पक्षी के टकराने के बाद आपात स्थिति में उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर ने रविवार (29 दिसंबर) को सुबह 11 बजे से बनेपा में इमरजेंसी लैंडिंग की.

यह भी पढे़ेंः 'हवाई अड्डे से महज कुछ किलोमीटर दूर टहल रहा था तभी हुआ जोरदार धमाका', दक्षिण कोरिया विमान दुर्घटना के चश्मदीदों ने बताया कैसा था खौफनाक मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget