एक्सप्लोरर

मेलबर्न यूनिवर्सिटी में एशियाई छात्राओं पर हमला, Coronavirus से जोड़ ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की मिली धमकी

छात्राओं ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से कोरोना को लेकर परेशान किया जा रहा था. वाइस चांसलर ने कहा है कि इस पूरी घटना की जानकारी छात्राओं ने पुलिस को दे दी है.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की मशहूर यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस के चलते भेदभाव का सामना करना पड़ा. मेलबर्न यूनिवर्सिटी में एशियाई छात्राओं पर वहां के स्थानीय छात्रों ने हमला किया. साथ ही उन्हें कोरोना वायरस से जोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की धमकी भी दी गई.

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है. पीड़ित छात्राओं ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है. शाम 5:30 बजे वह किसी ज़रूरी काम से बाहर गईं थी. वहीं कुछ लोग उनकी ओर गाली देते हुए बढ़े और हमला कर दिया. छात्राओं में से एक ने बताया कि उनको लोग धमकी दे रहे थे कि वे देश छोड़कर चली जाएं.

पीड़ित छात्राओं ने आगे बताया कि वह साउथ एशिया के एक देश की रहने वाली हैं. वे दोनों पिछले कई महीनों से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से हमें लगातार परेशान किया जा रहा था. कोई हमें कोरोना वायरस कहकर पुकार रहा था. वहीं कोई हमारे पास से निकलते वक़्त खांसने लगता था. छात्राओं ने कहा कि ऐसा व्यवहार किसी के साथ नहीं होना चाहिए.

वहीं मेलबर्न यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार में एक प्रेस रिलीज़ शुक्रवार को जारी की गई. इस प्रेस रिलीज़ में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डंकन मास्केल ने इस पूरी घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया वो अपमानजनक हैं. वहीं उन्होंने कहा कि ये घटनाएं यूनिवर्सिटी में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. वहीं वाइस चांसलर की ओर से जानकारी दी गई है कि छात्राओं के द्वारा मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है.

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 हज़ार के पार जा चुकी है. वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 431 लोगों की मौत भी हो चुकी है. बीते 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हुई है वहीं 110 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget