एक्सप्लोरर

अमेरिका: यूट्यूब मुख्यालय पर गोलीबारी में 3 घायल, संदिग्ध ने खुद को मारी गोली

घटना के वक्त यू-ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे. पुलिस की जवाबी फायरिंग में महिला हमलावर भी मारी गई है. खबर ये भी है कि उसने खुद ही जान दे दी.

कैलिफोर्निया: अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में यू-ट्यूब मुख्यालय पर बड़ा हमला हुआ है. खास बात ये है कि ये हमला एक आत्मघाती महिला हमलावर ने किया. इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में महिला हमलावर भी मारी गई है. खबर ये भी है कि उसने खुद ही जान दे दी.

एक शख्स की हालत नाजुक

इस फायरिंग में 3 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. घायलों को एबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पलात में भर्ती करा दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक है.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि महिला संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली थी.36 वर्षीय एक पीड़ित की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है. सिलिकॉन वैली के नजदीक सैन ब्रूनो स्थित यूट्यूब मुख्यालय में कई भारतीय- अमेरिकी काम करते हैं.

सैन ब्रूनो चेरी एवेन्यू 901 स्थित यूट्यूब परिसर पर गोलीबारी की घटना की जानकारी देने के लिए सैन ब्रूनो पुलिस विभाग कोदोपहर 12 बजकर46 मिनट पर911 पर कई फोन आए थे. पुलिस 12 बजकर 48 मिनट पर मौके पर पहुंची और तत्काल संभावित संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी.

अधिकारियों को तलाश के दौरान12 बजकर53 मिनट पर एक महिलाका शव मिला. आशंका है कि उसने खुद को गोली मार ली थी.

सैन ब्रूनो पुलिस प्रमुख एड बर्बेरिनि ने यूट्यूब मुख्यालय के बाहर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें इमारत के अंदर एक शव मिला है. उसके शरीर पर खुद से लगाये हुए घाव के निशान हैं. हमारा मानना है कि वह बंदूकधारी है.

उन्होंने कहा, ‘‘ कुल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से तीन को गोली लगी है.’’

एपल के सीईओ टिम कुक और गूगल ने घटना पर संवेदना जाहिर करते हुए इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही.

यू-ट्यूब मुख्यालय में मौजूद थे 1700 कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त यू-ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे. महिला हमलावर ने यहां घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फिलहाल महिला के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता चला पाया है.

ट्रंप से पुलिस को कहा, शुक्रिया

यू ट्यूब मुख्यालय पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भी बयान आया है. ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा है, ‘’कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में यू ट्यूब मुख्यालय पर फायरिंग के बारे में पता चला है. घायलों के प्रति हम चिंतित हैं और हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. मैं अपनी पुलिस को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो फौरन ही वहां पहुंची और हालात को संभाला.’’

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget