एक्सप्लोरर

Astronaut Sunita Williams :  क्या इस साल सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से नहीं लौटेंगी, साल 2025 तक होगी धरती पर वापसी, जानें नासा का प्लान

Astronaut Sunita Williams :  अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी में लंबा समय लग सकता है. दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की 2025 में पृथ्वी पर वापसी हो सकती

Astronaut Sunita Williams :  नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अभी अंतरिक्ष में फंसी हैं. उनके साथ बैरी विल्मोर भी गए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं आ पाए हैं. नासा की तरफ से लगातार वापस आने का टाइम बढ़ाया जा रहा है. अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी में लंबा समय लग सकता है. नासा के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की 2025 में पृथ्वी पर वापसी हो सकती. उन्हें वापस लाने के लिए सभी विकल्पों को देखा जा रहा है. एक विकल्प के तहत दोनों को 2025 में पृथ्वी पर वापस लाया जा सकता है. नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव ने कहा कि नासा का मुख्य विकल्प दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्षयान से वापस लाना है. इसके लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ काम किया जा रहा है. नासा ने कहा कि स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. जरूरत पड़ी तो सुनीता विलियम्स को क्रू 9 पर वापस भेजेंगे. 

फरवरी 2025 तक होगी वापसी!

दरअसल, बीच में खबर आई थी कि नासा ने स्पेसएक्स क्रू 9 मिशन में देरी की घोषणा की है और इसका प्रक्षेपण 25 सितंबर तक टाल दिया है. हालांकि, पहले इसे अगस्त में भेजना था. नासा के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दोनों यात्रियों को वापस लाने की योजना बनाई है. इसका लक्ष्य 2025 तक सुनीता विलियम्स और विल्मोर को धरती पर लाना है. उन्होंने अपना प्लान भी बताया. अधिकारी ने कहा कि क्रू 9 में केवल 2 यात्री ही उड़ान भर सकेंगे और फिर हम फरवरी 2025 में चार क्रू सदस्यों को वापस ला सकें.

बता दें कि बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में खराबी के बाद वापसी का मिशन रोक दिया गया है. दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को रवाना हुए थे. इनका मिशन भी केवल 7 दिन का ही था, लेकिन अब 2 महीने से ज्यादा टाइम हो चुका है. अब उन्हें वापस कैसे लाया जाएगा, इस पर ही काम किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget