एक्सप्लोरर

क्या 14 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? 12 जुलाई 2038 की तारीख को लेकर NASA ने दी डराने वाली जानकारी

नासा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि काल्पनिक टेबलटॉप एक्सरसाइज में पता चला कि 14 सालों में एक एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना है.

अगले 14 सालों में एक खतरनाक क्षुद्रग्रह या एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा सकता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने एक काल्पनिकल टेबलटॉप एक्सरसाइज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. रिपोर्ट में बताया गया कि इस विशालकाय एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना 72 फीसदी है. हालांकि, निकट भविष्य में ऐसे किसी भी एस्टेरॉयड की पहचान नहीं हुई है, लेकिन 14 सालों में ऐसा होने की संभावना जताई गई है.

नासा ने रिपोर्ट में इस खगोलीय घटना की तारीख भी बताई है और उसके हिसाब से ऐसा होने में 14.25 साल हैं. यानी इसकी तारीख होगी- 12 जुलाई, 2038. नासा ने 20 जून को जॉन्स हॉपकिंस एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी (APL) में टबेलटॉप एक्सरसाइज के बारे में बताया था. इस एक्सरसाइज में नासा के अलावा 100 से ज्यादा विभिन्न अमेरिकी सरकार की और दूसरे देशो की एजेंसियां भी शामिल थीं. 

स्टेरॉयड की पृथ्वी से टकराने की 72 फीसदी संभावना
रिपोर्ट में बताया गया कि यह एक्सरसाइज इस वजह से की गई थी कि इस तरह के खतरे से निपटने के लिए पृथ्वी की क्षमता का आकलन किया जा सके. इसमें यह भी कहा गया कि एक्सरसाइज के दौरान काल्पनिक परिदृश्य के लिए खास तरह का माहौल तैयार किया गया, जिसमें कभी नहीं पहचाने गए स्टेरॉयड की पहचान की गई. शुरुआती गणना के अनुसार इस स्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की 72 फीसदी संभावना है, जिसमें करीब 14 सालों का समय लगेगा. हालांकि, स्टेरॉयड के आकार, कॉम्पोजिशन और लॉन्गटर्म ट्रेजेक्टरी को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

वॉशिंगटन में नासा हेड ऑफिस में प्लेनेटरी डिफेंड ऑफिसर लिंडले जॉनसन ने कहा कि इस एक्सरसाइज की शुरुआती अनिश्चितताओं ने प्रतिभागियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर विचार करने का मौका दिया. उन्होंने कहा कि एक बड़ा स्टेरॉयड संभावित रूप से एकमात्र प्राकृतिक आपदा है, जिसके प्रभावों का पहले से ही इंसान टेक्नोलॉजी के जरिए आकलन कर सकता है और उससे बचने का रास्ता खोजने की कोशिश भी तकनीकी रूप से की जा सकती है.

यह भी पढ़ें:-
रूस करेगा परमाणु हमला, न्यूक्लियर सिद्धांत में होगा बदलाव.. पुतिन का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
'लोग मुसीबत में थे, पानी में शव तैर रहे थे', जिम्बाब्वे नाव हादसे की आपबीती
'लोग मुसीबत में थे, पानी में शव तैर रहे थे', जिम्बाब्वे नाव हादसे की आपबीती

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget