एक्सप्लोरर

'ओ पाकिस्तानियों के कातिल, शर्म करो', आसिम मुनीर को देखते ही चिल्लाने लगे लोग, अमेरिका में PAK आर्मी चीफ की खुलेआम हुई बेइज्जती

आसिम मुनीर पांच दिन के लिए अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं. सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी सेना दिवस से उनकी यात्रा का कोई संबंध नहीं है, भले ही दोनों की टाइमिंग एक हो.

'पाकिस्तानियों के कातिल', 'शर्म करो, तानाशाह', ये नारे अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानियों ने पाक सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल जनरल सैयद आसिम मुनीर के विरोध में लगाए हैं. रविवार (15 जून, 2025) को पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर वॉशिंगटन डीसी पहुंचे आसिम मुनीर के लिए यह बेहद शर्मनाक स्थिति थी, जब उनके ही देश के लोग उन्हें खुलेआम सड़कों पर तानाशाह और कायर कहकर बलाते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आसिम मुनीर के होटल के बाहर अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी पाक सेना प्रमुख के खिलाफ नारे लगाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि होटल के बाहर एक कार आकर रुकी और आसिम मुनीर होटल से बाहर निकलकर कार में बैठने लगे तो भीड़ उन्हें देखते ही चिल्लाने लगी. प्रदर्शनकारियों ने होटल के अंदर घुसने की भी कोशिश की, लेकिन होटल के स्टाफ ने उन्हें रोक दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भीड़ कहती हुई सुनाई दे रही है- 'आसिम मुनीर, तू कायर है', 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए, हत्यारे', 'शर्म करो, तानाशाह' और 'इस्लामाबाद के कातिल'.

 

दूसरे वीडियो में देखा गया कि आसिम मुनीर के होटल के पास मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड लगे हैं, जिन पर आसिम मुनीर के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए हैं. उनमें लिखा है- 'आसिम मुनीर, हत्यारे' और 'जब बंदूकें बोलती हैं तो लोकतंत्र खत्म हो जाता है'.

वीडियो को लेकर दावा किया गया कि आसिम मुनीर के खिलाफ नारे लगा रहे ये लोग पूर्व पाक पीएम इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के समर्थक हैं. जब आसिम मुनीर की अमेरिकी यात्रा की घोषणा की गई थी, तब भी वॉशिंगटन एंबेसी के बाहर पीटीआई समर्थकों ने प्रदर्शन किया था.

पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार आसिम मुनीर रविवार को पांच दिवसीय यात्रा के लिए वॉशिंगटन पहुंचे हैं. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के साथ सैन्य और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से वह अमेरिका गए हैं. 

आसिम मुनीर की यात्रा से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उनको अमेरिका के 250वें सेना दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था. हालांकि, बाद में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी सेना दिवस से आसिम मुनीर की यात्रा का कोई संबंध नहीं है, भले दोनों का समय एक ही हो. अमेरिकी सेना का सैन्य दिवस 14 जून को था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget