एक्सप्लोरर

अर्मेनिया का अजरबैजान पर मिसाइल हमला, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

अजरबैजान और अर्मेनिया के बीच माहौल काफी खराब होता दिख रहा है. अर्मेनिया के मिसाइल हमले में देर रात अजरबैजान के 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अर्मेनिया ने अजरबैजान के विमान को मार गिराने का दावा किया है.

दिल्ली: भारत से लगभग चार हजार किलोमीटर दूर चल रहे अजरबैजान और अर्मेनिया के बीच जंग छिड़ी हुई है. अर्मेनिया के मिसाइल हमले में देर रात अजरबैजान के 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अर्मेनिया ने अजरबैजान के विमान को मार गिराने का दावा किया है. वहीं अजरबैजान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अर्मेनिया पर रात में एयर स्ट्राइक की है.

महीने भर से धधक रही है अजरबैजान-आर्मेनिया जंग की आग

पहली बार अजरबैजान को बड़ा झटका लगा है. मिसाइल हमले में अजरबैजान के 20 से ज्यादा लोग की मौत हुई है. अजरबैजान ने फिर आर्मेनियाई सैनिकों पर एयरस्ट्राइक की है. आर्मेनिया ने अजरबैजान के विमान को मार गिराने का दावा किया है. अजरबैजान-आर्मेनिया के बीच महीने भर से चल रही लड़ाई में अजरबैजान को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. अजरबैजान के बारडा शहर पर मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर दागे गए है. बारडा शहर पर हुए इस हमले में अजरबैजान के बीस से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं. महीने भर में ये पहला मौका है जब एक साथ अजरबैजान के इतने लोगों की मौत की खबर है.

आर्मेनिया पर विवादित क्षेत्र के बाहर जाकर रिहायशी इलाकों में हमला करने का आरोप लगा है

अजरबैजान रिहायशी इलाके पर किए हमले का आरोप अर्मेनिया पर लगा रहा है. अजरबैजान का आरोप है कि आर्मेनिया ने विवादितक्षेत्र के बाहर जाकर रिहायशी इलाकों में हमले किए हैं. दूसरी तरफ आर्मेनिया का भी आरोप है कि अजरबैजान ने स्टेपेनकर्ट और सुशी शहर में अस्पतालों पर हमले किए हैं. अजरबैजान जहां अस्पताल पर हमले के आरोप से इनकार कर रहा है वहीं आर्मेनिया भी बारडा शहर पर हमले से इनकार कर रहा है. इस बीच अजरबैजान की तरफ से एक नया वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में अजरबैजान की सेना आसमान से आग बरसाते हुए दिख रही है.

आर्मेनिया की तरफ से जारी किया गया वीडियो

नीचे आर्मेनिया के सैनिक और उनके ठिकाने नजर आ रहे हैं और टारगेट लॉक करके एक धमाके में सब तबाह कर दिया जाता है. रॉकेट लॉन्चर से विमान को निशाना बनाया जाता है. और धमाके के साथ विमान आग के गोले में बदल जाता है. ये वीडियो आर्मेनिया की तरफ से जारी किया गया है जिसमें अजरबैजान के विमान को मार गिराने का दावा किया गया है. अजरबैजान-आर्मेनिया में बीते दो दिनों में जंग काफी तेज हो गई है. और अब अजरबैजान पर भी पहली बार बड़ा हमला हुआ है.

अजरबैजान में अब तक 65 लोगों की मौत हुई है जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. आर्मेनिया के 1009 सैनिक और 39 नागरिक मारे गए हैं. अजरबैजान सैनिकों की मौत के आंकड़े जारी नहीं करता है. अजरबैजान-आर्मेनिया में ना तो जंग रुक रही है और दोनों के तेवर देखते हुए इसके आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं. अजरबैजान के रिहायशी इलाकों पर हमले के बाद पहले से तैयार तुर्की की सेना भी युद्ध में उतर सकती है. फिलहाल बारडा पर हुए हमले के बाद ये तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें.

कोरोना: दुनिया में पिछले 24 घंटों में सामने आए 8 लाख से ज्यादा नए केस, अबतक 12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ोतरी के बाद फ्रांस में नए लॉकडाउन का ऐलान, रिकवरी रेट बेहद कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget