एक्सप्लोरर

वॉशिंगटन: शपथ ग्रहण से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैपिटल हिल के नजदीक हथियारबंद शख्स गिरफ्तार

वॉशिंगटन में पुलिस ने अमेरिकी संसद भवन ‘कैपिटल’ के नजदीक इन्वेस्टिगेशन पॉइंट पर एक व्यक्ति के पास से एक हैंडगन और 500 राउंड गोलियां बरामद कीं और उसे गिरफ्तार कर लिया.

20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियां अरल्ट पर हैं. हाल ही में कैपिटल हिल पर हुई हिंसा ने पुलिस को और भी चौकन्ना कर दिया है. वॉशिंगटन में पुलिस ने कल अमेरिकी संसद भवन ‘कैपिटल’ के नजदीक एक इन्वेस्टिगेशन पॉइंट पर एक व्यक्ति के पास से एक हैंडगन और 500 राउंड गोलियां बरामद कीं और उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि वेज्ले एलन बीलर को शुक्रवार को कैपिटल के नजदीक रोका गया था और उस पर बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल रखने का आरोप है. अदालती डाक्यूमेंट्स के मुताबिक, बीलर जांच बिंदु पर पहुंचा था लेकिन उसके पास इस इलाके में प्रवेश के लिए कोई वैध डाक्यूमेंट्स नहीं थे.

हैंडगन और 500 राउंड से अधिक गोलियां बरामद 

एक अधिकारी ने उसके वाहन पर ‘हथियार संबंधी स्टीकर’ देखा. जब बीलर से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास एक हैंडगन है. पुलिस ने उसे वहीं पर हिरासत में ले लिया. उसके वाहन से नौ एमएम की हैंडगन और 500 राउंड से अधिक गोलियां मिलीं. अधिकारियों ने कहा कि उसके पास वॉशिंगटन में अपने साथ बंदूक रखने का लाइसेंस नहीं है.

ट्रंप के हजारों समर्थकों की पुलिस के साथ हुई थी झड़प  

बता दें कि ट्रंप के हजारों समर्थक कैपिटल में घुस आए और इस दौरान पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई. इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन के नाम पर मोहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हुई. द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक संपादकीय का शीर्षक ‘ कैपिटल हमले के लिए ट्रंप को दोषी ठहराया जाए’ लगाया.

संपादकीय में ट्रंप को ठहराया गया था हिंसा का जिम्मेदार 

इस संपादकीय में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रयासों का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए. यह हमला उस सरकार के खिलाफ है, जिसका वह नेतृत्व करते हैं और उस देश के खिलाफ है, जिससे प्रेम करने की शपथ उठाते हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें.

भारत पर दबाव बनाने की फिराक में चीन, पाक के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में बनाएगा 800 किमी लंबी सड़क

कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 10 करोड़ अमेरिकियों को लगेगी वैक्सीन, जो बाइडेन ने किया एलान

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget