एक्सप्लोरर

वैश्विक नेताओं की अपील- कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर अमीर-गरीब देशों के बीच नहीं किया जाये भेदभाव

दुनिया के 150 से अधिक देश ‘कोवाक्स’ में शामिल हुए हैं, इस सम्मेलन में नेताओं ने अमीर और गरीब देशों को वैक्सीन समान रूप से उपलब्ध कराने की अपील की.

जोहान्सबर्गः यदि संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन द्वितीय विश्व युद्ध की राख से हुआ था तो वैश्विक संकट कोविड-19 महामारी से क्या जन्म लेगा? संयुक्त राष्ट्र के डिजिटल सम्मेलन में इस हफ्ते विश्व के कई नेताओं ने यह उम्मीद जताई कि कोई न कोई टीका उपलब्ध हो जाएगा और यह सभी देशों के लिये वहनीय होगा, चाहे वे गरीब देश हों या फिर अमीर देश.

अमेरिका, चीन और रूस टीके को विकिसत करने और उसे वितरित करने के लिये एक सहयोगपूर्ण कोशिश कर रहे हैं तथा कुछ धनी देश करोड़ों की संख्या में टीके की खुराक तैयार करने के लिये औषधि कंपनियों के साथ करार कर रहे हैं, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की अपील का कोई सार्थक परिणाम निकलने की संभावना नहीं है. कोविड-19 से उबर चुके एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘क्या लोगों को मरने के लिये छोड़ दिया जाएगा’’

वैक्सीन के लिये 150 देश जुटे दुनिया के 150 से अधिक देश ‘कोवाक्स’ में शामिल हुए हैं, जिसमें धनी देश संभावित टीके को खरीदने और गरीब देशों की पहुंच में इसे लाने के लिये धन की मदद करने को राजी हुए हैं. लेकिन अमेरिका, चीन और रूस इसमें शामिल नहीं हैं.

इसके बजाय, तीनों देशों ने खुद के विकसित किये जाने वाले किसी टीके को साझा करने का अस्पष्ट वादा किया है. उनके पहले अपने नागरिकों की मदद करने की संभावना है.‘कोवाक्स’, विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोविड-19 टीके तक वैश्विक न्यायसंगत पहुंच के लिये कार्य करने की पहल है.

कोरोना सभी के लिये खतरा गैर लाभकारी संगठन ‘वन कैम्पेन’ की प्रमुख गेल स्मिथ ने कहा कि इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन आगाह करने वाला हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्याप्त नहीं है कि सिर्फ जी 20 देशों के कुछ सदस्य यह महसूस करें कि टीके का न्यायसंगत वितरण इस वायरस को खत्म करने के लिये और वैश्विक अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिये महत्वपूर्ण है. ’’ घाना के राष्ट्रपति एन अकुफोअद्दो ने कहा, ‘‘वायरस ने हमें यह बताया है कि हम सभी खतरे में हैं और धनी या खास वर्ग के लिये कोई विशेष सुरक्षा नहीं है.’’

जमाखोरी से होगा नुकसान कोविड मुक्त प्रशांत महासागर के द्वीप पलाउ के राष्ट्रपति टॉमी आर जूनियर ने स्वार्थीपन के खिलाफ आगाह करते हुए कहा, ‘‘टीके की जमाखोरी हम सभी को नुकसान पहुंचाएगी ’’ रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने कहा कि टीके तक न्यायसंगत पहुंच, उपचार और संक्रमण का पता लगाने में तेजी लाकर महामारी को हर किसी के लिये खत्म किया जाएगा. विश्व के नेताओं के दो दिनों में करीब 200 भाषणों से यह स्पष्ट है कि लगभग हर किसी ने टीके की फौरी जरूरत का जिक्र किया.

सभी के लिये उपलब्ध हो टीका रोग नियंत्रण एवं बचाव के लिये अफ्रीकी केंद्र के प्रमुख जॉन नकेंगसोंग ने इस महीने कहा, ‘‘हमने ऐसी स्थिति का सामना कभी नहीं किया जब विश्व को एक ही समय पर करीब 7.8 अरब लोगों के लिये टीके की जरूरत हो. ’’ इससे ये मुश्किल सवाल खड़े होते हैं कि ‘टीका पहले किसे मिलेगा? उन्हें हासिल करने के लिये कौन-कौन निजी करार कर रहे हैं? इस हफ्ते के भाषणों से यह स्पष्ट है कि इन सवालों के कुछ मतलब मौजूद हैं.

इराक ने कहा, ‘‘टीके के लिये अनुसंधान वाणिज्यिक नहीं होना चाहिए. ’’ तुर्की ने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं होना चाहिए.’’ कजाखस्तान ने कहा, ‘‘हमें टीके से राजनीति को बाहर रखना चाहिए. ’’ स्लोवाकिया ने कहा, ‘‘हमें करूणा के वास्तविक वैश्वकीकरण की जरूरत है. ’’

डोमिनिकन गणराज्य ने एक बयान में कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि यह टीका धरती पर सभी मनुष्यों के लिये उपलब्ध हो. ’’

मोजाम्बिक ने चेतावनी दी कि महामारी के समय राष्ट्रवाद अलग-थलग होना एक नाकामी है. फिलिपीन्स के राष्ट्रपति रोद्रीगो दुतेरते ने कहा कि कोविड टीका को अवश्य ही एक वैश्विक सार्वजनिक वस्तु माना जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- SAARC देशों की हुई बैठक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री हुए शामिल चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को 'जोकर' कहने वाले विजनेसमैन को सुनाई गई 18 साल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में कोहराम
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget