एक्सप्लोरर

इजरायल विरोधी हिंसा से फिर जल उठा एम्सटर्डम, दंगाईयों ने ट्राम को आग में झोंका, गाड़ियों में की तोड़फोड़

Israel-Palestine War : इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से संघर्ष और युद्ध जारी है. इसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं कई देशों में फिलिस्तीन समर्थकों ने इजरायल के खिलाफ दंगे किए हैं.

Israel-Palestine War : इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष एम्सटर्डम में इजरायल विरोधी हिंसा फिर से शुरू हो गई. जेरूसलेम पोस्ट ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले की जानकारी दी कि सोमवार (11 नवंबर) की रात को एम्सटर्डम की सड़कों पर दंगाईयों ने इजरायल के विरोध में हिंसा करते हुए एक ट्राम को आग के हवाले कर दिया और उसमें पटाखे भी फेंके.

बता दें कि यह ताजा हिंसा यूरोपा लीग फुटबॉल मैच के बाद एम्सटर्डम क्लब एजैक्स और मक्काबी तेल अवीव के बीच मुकाबले के दौरान भड़की हिंसा की दूसरी लहर है. मैच के दौरान इस हमले के बाद इजरायली फैंस को सुरक्षित लौटाने के लिए कई आपातकालीन फ्लाइट भेजे गए थे.

‘काले कपड़ों में पटाखों से लैस थे दंगाई’

द जेरूसेलम पोस्ट न डी टेलेग्राफ के हवाले से बताया है कि सभी दंगाई काले कपड़े पहने हुए थे और पूरी तरह से पटाखों से लैस थे. जिन्होंने शहर की प्रसिद्ध ट्राम को आग के हवाले कर दिया. इस अलावा दंगाईयों ने मलबा भी उठाकर फेंका और “कांकेर जोदेन” (कैंसर यहूदी) के नारे भी लगाए. इस शब्द का उपयोग वास्तव में यहूदियों को गाली देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, दिन में इन दंगाईयों की एक झड़प पुलिस के साथ भी हुई थी.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शहर के पश्चिमी भाग में दंगाईयों ने एक ट्राम को पटाखे फेंककर आग के हवाले कर दिया और उसकी खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि क्योंकि ट्राम खाली था, इसलिए इस हिंसा में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक, दंगाई चेहरे पर मास्क लगाकर सड़कों पर घूम रहे थे और “फ्री फिलीस्तीन” के नारे लगा रहे थे. इसके अलावा दंगाईयों ने एक राहगीर को उसकी बाइक से खींचकर पीटा और उसकी बाइक को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.

प्रो-फिलीस्तीन भीड़ ने खिलाड़ियों पर किया था हमला

द जेरूसेलम पोस्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि बर्लिन में गुरुवार (7 नवंबर) को एक प्रो-फिलिस्तीन भीड़ ने एक यहूदी युवा फुटबॉल टीम Tus Makkabi के खिलाडियों पर हमला किया था. उस भीड़ में कई लाठी और चाकू से लैस थे, जिन्होंने यहुदी टीम का पीछा कर उनपर हमला कर किया था.

यह भी पढ़ेंः Amsterdam University Protest: नीदरलैंड में इंडियन स्टाइल में हटाए गए प्रदर्शनकारी, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget