एक्सप्लोरर

कोरोना से जंग में नया अध्ययन आया सामने, कोरोना वैक्सीन फाइजर का बूस्टर डोज 95.6% है प्रभावी

Third Dose Of Pfizer: एक अध्ययन में सामने आया है कि फाइजर/बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज संक्रमण के खिलाफ 95.6 प्रतिशत तक प्रभावी है.

Third Dose Of Pfizer: दुनिया भर के ज्यादातर देशों में एंटी कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान जारी है. वहीं, भारत कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में 100 करोड़ पार का लक्ष्य हासिल कर लिया है. इस बीच एक अध्ययन में सामने आया है कि फाइजर/बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज संक्रमण के खिलाफ 95.6 प्रतिशत तक प्रभावी है. वैक्सीन निर्माताओं के मुताबकि, कोविड-19 के खिलाफ फाइजर/बायोएनटेक वैक्सीन की तीसरी खुराक उन लोगों की तुलना में 95.6 फीसदी प्रभावकारी है, जिन्हें बूस्टर नहीं मिला है.

फाइजर-बायोएनटेक ने गुरुवार को तीसरे चरण के परीक्षण के परिणामों की घोषणा की, जिसमें एमआरएनए-आधारित फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन की प्राथमिक श्रृंखला में 30-Μg बूस्टर खुराक की प्रभावकारिता और सुरक्षा का मूल्यांकन किया गया था. कपनी ने एक बयान में कहा, "16 साल और उससे अधिक उम्र के 10,000 प्रतिभागियों ने बूस्टर डोज परीक्षण में भाग लिया. परीक्षण में प्रतिभागियों में आधे को 30-Μg बूस्टर खुराक दी गई, जबकि बाकी आधे प्रतिभागियों को एक प्लेसीबो मिला. शोधकर्ताओं ने बूस्टर खुराक समूह में पांच कोविड-19 मामलों की पहचान की, जबकि प्लेसीबो समूह में 109 मामलों की पहचान की गई." 

इस अध्ययन में बूस्टर ट्रायल के पहले परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें वैक्सीन की तीसरी डोज ने अनुकूल सुरक्षा मुहैया कराया है. फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला ने कहा, "ये परिणाम बूस्टर के लाभों के और सबूत प्रदान करते हैं, क्योंकि हमारा मकसद लोगों को इस बीमारी से अच्छी तरह से सुरक्षित रखना है." कंपनी ने बयान में कहा कि प्रारंभिक परिणाम नियामक एजेंसियों के साथ जितनी जल्दी हो सके शेयर किए जाएंगे.

कई देशों ने पहले ही लोगों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कोविड-19 बूस्टर डोज को मंजूरी दे दी है, जिन्हें पहले टीकाकरण हो चुका है. हालांकि, कुछ अध्ययनों के मुताबिक, कुछ महीने बाद इसका प्रभाव कम हो सकता है. संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सितंबर में 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन की तीसरी खोराक के लिए मंजूरी दे दी थी.

यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (EMA) ने अक्टूबर की शुरुआत में 18 से अधिक उम्र के लिए बूस्टर डोज को मंजूरी दी, जिससे राष्ट्रीय नियामकों को यह तय करने की इजाजत मिल गई कि कौन से समूह पहले पात्र होंगे. वहीं इजराइल में अधिकारियों ने 12 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी दी है.

Covid-19 Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, जानिए क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Goa Assembly elections: गोवा में टीएमसी की जोर शोर से तैयारी, पहली बार ममता बनर्जी करेंगी राज्य का दौरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget