एक्सप्लोरर

Plane Crashes In Philadelphia Video: अमेरिका में एक और बड़ा विमान हादसा, कई घरों में भी लगी आग, 6 की मौत

Plane Crashes In Philadelphia: अमेरिका में एक प्लेन क्रैश हो गया है. फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अब तक 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

Plane Crashes In Philadelphia: अमेरिका में एक और प्लेन क्रैश हो गया है. फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अब तक 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. बता दें कि यह दुर्घटना वाशिंगटन के रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यात्री जेट और सैन्य हेलीकॉप्टर की टक्कर के ठीक दो दिन बाद हुई. दो दिन पहले हुए उस हादसे में  67 लोग मारे गए थे.

न्यूज एजेंसी AFP और रॉयटर्स के मुताबिक विमान एक शॉपिंग मॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हालांकि, टेक ऑफ करने के महज 30 सेकंड बाद ही यह क्रैश हो गया. क्रैश होने की वजह से कई इमारतों में आग लग गई और कई लोग हताहत हुए. फिलाडेल्फिया ऑफिस ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट ने सोशल मीडिया पर हादसे की पुष्टि की है.

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शपिरो ने कहा कि वे इस हादसे के पीछे की छुपी वजह का गहन जांच कराएंगे. इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरे हादसे को रिकॉर्ड किया है. CCTV फुटेज में साफ पता चल रहा है कि कैसे प्लेन एक बिल्डिंग के ऊपर गिरता है और एक झटके में आग के गोले में तब्दील हो जाता है.

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया
फिलाडेल्फिया फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है. प्रभावित इमारतों को खाली करवाया जा रहा है ताकि आग को फैलने से रोका जा सके. गवर्नर जोश शपिरो ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि विमान सुरक्षा नियमों को और सख्त किया जाएगा. हादसे के बाद घायलो को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं.

दूसरा बड़ा विमान दुर्घटना
फिलाडेल्फिया विमान हादसा अमेरिका में दो दिन के भीतर हुआ दूसरा बड़ा विमान दुर्घटना है. हाल ही में हुई वाशिंगटन डीसी विमान टक्कर के बाद यह हादसा विमान सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है. अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हादसे के पीछे की असली वजह सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने आज से कनाडा और मेक्सिको पर 25% तो चीन पर इतने प्रतिशत टैरिफ लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget