एक्सप्लोरर

जो बाइडन की टीम में एक और इंडो-अमेरिकी शामिल, नीरा टंडन संभाल सकती हैं प्रमुख पद

अमेरिका के चुने गये नए राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस के शीर्ष पद के निदेशक के रूप में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को नियुक्त कर सकते हैं.

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस के शीर्ष पद ‘प्रबंधन व बजट कार्यालय’ के निदेशक के रूप में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को नियुक्त कर सकते हैं. इस कार्यालय का काम प्रशासन के बजट का प्रबंधन करना होता है.

स्थानीय मीडिया में रविवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई है. अगर अमेरिकी सीनेट में भी इस पद के लिए टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह व्हाइट हाउस में प्रभावशाली ‘प्रबंधन और बजट कार्यालय’ की प्रमुख बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी. टंडन वर्तमान में वामपंथी झुकाव वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं.

टंडन, येलेन और अन्य की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद- समाचार

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर के अनुसार, टंडन की संभावित नियुक्ति संभावित वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ काम करने के लिए उदारवादी आर्थिक सलाहकारों की एक टीम बनाने की बाइडन की योजना का हिस्सा है. कई समाचारों में कहा गया है कि टंडन, येलेन और अन्य की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है. ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, टंडन पर सरकारी खर्चों पर लगाम लगाने का दबाव होगा, लेकिन वर्तमान आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए बाइडन प्रशासन की योजना को तैयार करने में वह संभवतः महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

खबर के अनुसार, वह अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की करीबी सहयोगी रही हैं. टंडन ने ओबामा सरकार में ‘अफॉर्डेबल केयर एक्ट’ को पारित कराने में मदद की थी. गैर-लाभकारी संगठन ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा, ‘‘नीरा टंडन को अगले प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद के लिए नामित किए जाने की संभावना भारतीय अमेरिकियों के लिए एक और गर्व का दिन है. उनकी जिम्मेदारी बहुत व्यापक होगी. इसमें अब किसी को कोई संदेह नहीं है कि हमारा समुदाय राजनीतिक रूप से काफी सशक्त हो गया है.’’

अर्थशास्त्री सेसिलिया राउस को आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की संभावना

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अुनसार, प्रिंसटन विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्री सेसिलिया राउस को आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है. अफ्रीकी-अमेरिकी राउस परिषद की अध्यक्ष बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी, जो अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति को सलाह देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

बाइडन की योजना एडेवाले वैली एडेइमो को उप वित्त मंत्री के रूप में नामित करने की भी योजना है. जारेद बर्नस्टीन और हीथर बूसी को उनके आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के रूप में नामित किए जाने की संभावना है. ये घोषणाएं मंगलवार को होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें.

अमेरिका में 5 दिन बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा हजार से नीचे आया, 24 घंटे में आए 1.37 लाख केस, 64 हजार ठीक हुए

दुनियाभर में 24 घंटे में आए करीब 5 लाख कोरोना केस, 3.51 लाख मरीज ठीक हुए, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
'लोग मुसीबत में थे, पानी में शव तैर रहे थे', जिम्बाब्वे नाव हादसे की आपबीती
'लोग मुसीबत में थे, पानी में शव तैर रहे थे', जिम्बाब्वे नाव हादसे की आपबीती

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget