एक्सप्लोरर

Flu Outbreak In Kremlin: क्रेमलिन में एक और फ्लू ने दी दस्तक, बंकर में जा सकते हैं राष्ट्रपति पुतिन

Kremlin News : व्लादिमीर पुतिन रूस में नए फ्लू फैलने के कारण बंकर में अपनी कथित प्रेमिका के साथ नए साल का जश्न मना सकते हैं. उनके कई अधिकारी भी इस फ्लू के चपेट में आ चुके हैं.

Flu Outbreak In Kremlin: रूस में इस समय एक खास तरह का फ्लू फैला हुआ है. इसके कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बंकर में जाने के लिए मजबूर हो सकते हैं. अधिकारियों की घोषणा के एक दिन बाद यह बात निकलकर आई कि पुतिन इस साल अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेंगे.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने इस बात का कोई ठोस कारण नहीं बताया है. इसलिए कई मीडिया आउटलेट दावा कर रहे हैं कि पुतिन के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण ऐसा किया गया है. इस साल फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ हमला शुरू करने के बाद पुतिन के स्वास्थ्य पर नए तरीके से ध्यान केंद्रित किया गया है.

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार इस साल यह फ्लू रूस के लोगों के स्वास्थ्य पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ेगा. रूस के उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव भलाई विभाग ने बताया है कि H1N1 फ्लू से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.  

पुतिन के कई अधिकारी फ्लू की चपेट में

मेट्रो ने कहा कि रूसी अधिकारी इस संक्रामक बीमारी के फैलने के मद्देनजर राष्ट्रपति को लोगों से दूर रख रहे हैं. राष्ट्रपति पुतिन रूसी संसद के ऊपरी सदन में अपना संबोधन नहीं दे सकते हैं. वजह यही है कि उनके कई अधिकारी फ्लू से प्रभावित हैं.

अपनी प्रेमिका संग नया साल मना सकते हैं पुतिन  

जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल, जो अक्सर रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपडेट पोस्ट करता है, ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन नया साल अपनी कथित प्रेमिका अलीना कबेवा के साथ यूराल पर्वत के पूर्व में एक बंकर में बिताएंगे. इसी बीच पोपोवा ने रूस के लोगों से इस फ्लू से बचने वाले उपायों का पालन करने का आग्रह किया है. इसमें मास्क, साफ हाथ, चेहरा और गैजेट्स को छूने से बचने की बात कही गई है. उन्होंने लोगों के अंदर किसी भी लक्षण के विकसित होने की स्थिति में लोगों को घर पर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- Australia Violence: ऑस्ट्रेलिया में हथियारों से लैस अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दो जवानों समेत 6 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
अमेरिकी सेना ने छोड़ा इराक, 23 साल के मिलिट्री ऑपरेशन का अंत, ईरान के दबदबा बढ़ेगा?
अमेरिकी सेना ने छोड़ा इराक, 23 साल के मिलिट्री ऑपरेशन का अंत, ईरान के दबदबा बढ़ेगा?
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget