एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर खालिस्तान समर्थकों ने किया प्रोटेस्ट, अमृतपाल के समर्थन में की नारेबाजी

Amritpal Singh Arrest Operation: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर बड़ी संख्या में खालिस्तान समर्थकों ने अमृतपाल सिंह के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए.

America: खालिस्तान समर्थक और भगोड़ा अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. भारत में फरार चल रहे अलगाववादी अमृतपाल सिंह की कई तस्वीरें आ चुकी हैं. पुलिस से बचने के लिए वह कई तरह के हथकंडे अपना रहा है. इसी बीच उसके समर्थन में भी कुछ लोग आ रहे हैं. जैसे अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर बड़ी संख्या में खालिस्तान समर्थकों ने अमृतपाल सिंह के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए.

मिली जानकारी के मुताबिक,अमृतपाल सिंह के समर्थन में निकली यह यात्रा रिचमंड हिल में बाबा माखन शाह लुबाना सिख सेंटर होते हुए मैनहट्टन शहर के मध्य में टाइम्स स्क्वायर पर समाप्त हुई.  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तानी झंडे लहराए, साथ ही उनके हाथों में तख्तियां थीं जिनपर अमृतपाल सिंह की तस्वीर बनी हुई थी. इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने हिस्सा लिया.

इस प्रोटेस्ट की कई वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि कारों पर खालिस्तानी झंडे लगे, प्रदर्शनकारी तेज़ संगीत और हार्न बजा रैली निकाल रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो तख्तियां थीं उस पर लिखा था, 'फ्री अमृतपाल सिंह’ (अमृतपाल सिंह को आज़ाद करो).  इतना ही नहीं, टाइम्स स्क्वायर पर एक ‘बिलबोर्ड’ पर सिंह की तस्वीर प्रदर्शित की गई. 

बता दें कि अमृतपाल बीते18 मार्च से फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है. उसके कई साथी गिरफ्त में आ चुके हैं लेकिन वो अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है. 

पुलिस ने चस्पा किया पोस्टर
 भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर  उधमसिंह नगर और नेपाल से लगी सीमा पर पोस्टर चस्पा कर उसकी तलाश कर रही है. साथ ही 9 राज्यों की पुलिस उसको लेकर तलाश कर रही है. वो लगातार वेश बदलकर एक जगह से दूसरी जगह घूम रहा है. सीसीटीवी में उसके होने की पुष्टि भी हुई लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. अमृतपाल लगातार कई दिनों से पुलिस को इसी तरह चकमा दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Jack Ma Return China: अलीबाबा के फाउंडर जैक मा वापस लौटे चीन, आते ही देश के मार्केट में आया 4 फीसदी का उछाल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget