एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में भारी उथल-पुथल के बीच अमेरिकी दूतावास ने 2 दिनों के लिए कांसुलर सेवाएं रद्द कीं

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के संकटग्रस्त राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपनी पत्नी और दो अंगरक्षकों के साथ बुधवार को एक सैन्य जेट में सवार होकर मालदीव भाग गए. सरकार ने देश में आपातकाल लगा दिया है.

Sri Lanka Crisis:  श्रीलंका (Sri Lanka) में गहराते राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच कोलंबो ( Colombo) में अमेरिकी दूतावास (US Embassy) ने बुधवार को एहतियात के तौर पर अगले दो दिनों के लिए अपनी कांसुलर सेवाएं (Consular Services) रद्द कर दीं. दूतावास ने ट्वीट किया, " कांसुलर हमारी बुधवार दोपहर की सेवाओं (अमेरिकी नागरिक सेवाओं और एनआईवी पासबैक) के साथ-साथ गुरुवार को सभी कांसुलर सेवाओं को रद्द कर रहा है." इसमें कहा गया है, "हम किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और सभी रद्द की गई अप्वाइंटमेंट को फिर से निर्धारित करेंगे."

बता दें श्रीलंका के संकटग्रस्त राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) अपनी पत्नी और दो अंगरक्षकों के साथ बुधवार को एक सैन्य जेट में सवार होकर मालदीव भाग गए. सरकार ने देश में आपातकाल लगा दिया है. रानिल विक्रमसिंघे कार्यवाहक पीएम नियुक्त हुए हैं. 

प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुसे
इस बीच राष्ट्रपति राजपक्षे की फरार हो जाने की खबर के बाद देश में प्रदर्शन और तेज हो गए. कोलंबों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पीएम हाउस का रुख किया. पुलिस ने प्रर्दर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे. हालांकि पुलिस के रोकने के बावजूद प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुस गए.

गंभीर संकट में देश
22 मिलियन लोगों का देश श्रीलंका (Sri Lanka) एक अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल की चपेट में है. लाखों लोग भोजन, दवा, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजें खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. प्रधान मंत्री विक्रमसिंघे ने पिछले हफ्ते कहा था कि श्रीलंका अब एक दिवालिया देश है.

यह भी पढ़ें :

Explained: विद्रोह, आपातकाल, देश से भागे राष्ट्रपति गोटाबाया... जानें अब श्रीलंका में आगे क्या होगा

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में राजपक्षे परिवार की कभी बोलती रही तूती, जानें उदय और पतन की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget