एक्सप्लोरर

सीरिया हमले पर ट्रंप ने रूस को दी चेतावनी

ट्रंप और कई पश्चिमी नेताओं ने सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले दूमा उपनगर में 40 से अधिक लोगों की जान लेने वाले गैस हमले का प्रभावी जवाब देने का संकल्प किया है.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की हिमायत करने पर रूस को चेताया और कहा कि सीरिया में असैन्य लोगों पर रासायनिक हमले के जवाब में अमेरिकी मिसाइलें "आएंगी". ट्रंप ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा, "रूस ने सीरिया पर दागी जाने वाली किसी भी या सभी मिसाइलें गिराने का संकल्प किया है. रूस तैयार रहो, क्योंकि वे आने जा रही हैं, शानदार तथा नई और 'स्मार्ट'. आपको गैस से हत्या करने वाले किसी वहशी का साझेदार नहीं होना चाहिए जो अपने लोगों की हत्या करता है और उसका लुत्फ लेता है".

ट्रंप और कई पश्चिमी नेताओं ने सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले दूमा उपनगर में 40 से अधिक लोगों की जान लेने वाले गैस हमले का प्रभावी जवाब देने का संकल्प किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति की कड़ी चेतावनी सीरियाई शहर दूमा में घातक गैस हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए एक पैनल गठित करने के लिए यूएन सुरक्षा परिषद में अमेरिका की तरफ से तैयार प्रस्ताव पर रूस के वीटो करने के एक दिन बाद आई है.

रूस ने कहा कि उसके सैन्य विशेषज्ञों ने रासायनिक हमलों का कोई सबूत नहीं पाया और कहा कि सीरिया को बदनाम करने के लिए विद्रोहियों ने यह साजिश रची होगी या अफवाह फैलाई होगी. ट्रंप के ट्वीट से थोड़ा ही पहले रूस ने सीरिया के मुद्दे पर संयम बरतने का आग्रह किया और कहा कि देशों को इस तरह की कार्रवाई से परहेज करना चाहिए जो युद्ध से देश को और अस्थिर कर सकती है.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, "हम उम्मीद करेंगे कि सभी पक्ष ऐसे कदमों से बचेंगे जो पहले से ही अस्थिर स्थिति को और खराब कर दें". उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है. संदिग्ध रासायनिक हमले से पहले रूस एक पूवार्ग्रह रहित और ठोस जांच का आह्वान करता है.

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने जोर देकर कहा कि "स्मार्ट रॉकेटों का निशाना आतंकवादी होने चाहिए, न कि सीरिया की वैध सरकार." ट्रंप ने कहा है कि उनकी योजना है कि बशर अल असद का शासन और उसके रूसी तथा ईरानी सहयोगी सीरिया में रासायनिक हमले के बदले में भारी कीमत चुकाएं.

इस बीच, रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) ने कहा कि वह जल्द ही जांच के लिए दूमा में एक टीम तैनात करेगा. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वे अपनी खुद की सूचना पर काम कर रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को मांग की कि कथित रासायनिक हमले के पीड़ितों तक "तत्काल" पहुंच उपलब्ध हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयार कर रहा चीन
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयार कर रहा चीन
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget