एक्सप्लोरर

Viral Video: अमेरिकन एयरलाइंस का पैसेंजर पीछे से आया और फ्लाइट अटेंडेंट को दे मारा मुक्‍का

American Airlines: लॉस काबोस से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक अजीबो गरीब वाक्या हुआ. एक यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट को पीछे से मुक्का दे मारा.

Passenger Punches Flight Attendant: अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) की एक फ्लाइट में बहस होने पर एक शख्स ने फ्लाइट अटेंडेंड (Flight Attendant) को पीछे से आकर जोरदार मुक्का (Punch) मार दिया. अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 377 पर बुधवार को यह घटना हुई. किसी यात्री ने इसका वीडियो (Video) बना लिया. मोबाइल फोन से बनाया गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है. 

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, शख्स अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से अमेरिका के लॉस एजिल्स जा रहा था. वह मेक्सिको के लॉस काबोस से फ्लाइट में सवार हुआ था. फ्लाइट अटेंडेंट को मुक्का मारने के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि एयलाइंस कंपनी ने आरोपी को आजीवन उड़ान के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. विमान स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर उतरा. इसके बाद एफबीआई अधिकारी आरोपी को ले गए.

क्या है वीडियो में?

करीब 33 सेकेंड के वीडियो में फूलो वाली नारंगी शर्ट पहने एक शख्स की फ्लाइट अंटेंडेंट के साथ कुछ कहासुनी हो जाती है. जैसे ही फ्लाइट अटेंडेंट पीछे मुड़ता है, शख्स पीछे से आकर फ्लाइट अटेंडेंट के सिर पर जोर से मुक्का दे मारता है और वापस चला जाता है. यह देख फ्लाइट में यात्रा कर रहे अन्य यात्री हक्के-बक्के रह जाते हैं और उनके मुंह से 'ओह माई गॉड' निकल जाता है. वीडियो में कोई यह कहता हुआ सुना जा रहा है कि 'तुम क्या कर रहो हो?' इसके बाद एक एयर होस्टेस फ्लाइंट अटेंडेंड को बचाने के लिए आती है. 

कौन हैं आरोपी?

न्यूयॉर्क टाइम्स ने एफबीआई द्वारा दायर किए गए एक हलफनामें के हवाले से यात्री के बारे में जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा कि हमलावर की पहचान 33 वर्षीय अलेक्जेंडर तुंग कू ली के नाम से हुई है जो कि कैलीफोर्निया का रहने वाला है. दोष साबित होने पर आरोपी को 20 साल कारावास की सजा हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस काबोस से विमान के उड़ान भरने के 20 मिनट के बाद यह घटना घटी थी.

ये भी पढ़ें

Russia: राष्ट्रपति पुतिन के धमकी के बाद यूक्रेन से ज्यादा रूस में मची अफरा-तफरी, देश छोड़कर भाग रहे लोग, जानें वजह

Saudi Arabia: मदीना में सोने का भंडार, सऊदी अरब को मिल सकता है 533 मिलियन डॉलर का निवेश और 4000 नौकरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget