एक्सप्लोरर

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे पाक, वरना अपने हिसाब से हम देंगे अंजाम: अमेरिका

विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन हाल ही में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की अपनी पहली यात्रा के बाद लौटे हैं. इसके एक दिन बाद विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने बताया कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे.

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान से सख्ती से कहा है कि अगर वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहता है तो अमेरिका अलग तरीके की रणनीति अपनाएगा. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी .

विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन हाल ही में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की अपनी पहली यात्रा के बाद लौटे हैं. इसके एक दिन बाद विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने बताया कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे. पाकिस्तान से कहा गया है कि अपनी सरजमीं पर बनी पनाहगाहों का खात्मा करें. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने कई बार पाकिस्तान से यह कहा है कि उसे अपनी सीमाओं के भीतर आतंकवादी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए.’’

विदेश यात्रा के अंतिम चरण जिनेवा में टिलरसन ने कहा कि अमेरिका ने आतंकवादियों पर जानकारी साझा की है. उन्होंने पाकिस्तान को दिए संदेश में कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि पाकिस्तान यह करें. हम आपसे यह करने के लिए कह रहे हैं, हम कुछ भी नहीं मांग रहे हैं. आप एक संप्रभु देश हैं. आप फैसला करेंगे कि आप क्या करना चाहते हैं लेकिन इसे समझ लीजिए कि यह आवश्यक है. अगर आप यह नहीं करना चाहते तो हम इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए अपनी अलग रणनीति अपनाएंगें.’’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरूवार को विदेश मामलों पर नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी के साथ एक बैठक में कहा कि पाकिस्तान ना तो अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण करेगा और ना ही अपनी संप्रभुत्ता से समझौता करेगा. आसिफ ने दावा किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को कोई विशेष इच्छा सूची नहीं दी है. अमेरिका ने 75 वांटेड आतंकवादियों की सूची सौंपी हैं और पाकिस्तान पर इस बात के लिए जोर दिया है कि वह हक्कानी नेटवर्क पर कड़ा रुख अपनाए.

आसिफ की टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि टिलरसन ने अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तानी नेतृत्व के सामने अमेरिका की उम्मीदों को रखा. प्रवक्ता ने कहा कि टिलरसन ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान वहां के नेतृत्व को बताया कि अमेरिका सकारात्मक तरीके से पाकिस्तान के साथ काम करना चाहता है क्योंकि यह पाकिस्तान के दीर्घकालिक हित में भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget