एक्सप्लोरर

‘साल 2014 में पीएम मोदी को भी...’, सऊदी क्राउन प्रिंस को दी गई छूट पर घिरे अमेरिका ने खेला दांव

Saudi Crown Prince Mohammed Bin Salman: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर बुरी तरह से घिरे अमेरिका ने अपना बचाव किया है. इस बचाव के लिए उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया है.

US On Given Immunity To Saudi Price: जानेमाने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को छूट देकर फंसे अमेरिका ने एक नया दांव चला है. अमेरिका ने अपने इस फैसला का बचाव करते हैं कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब देश ने किसी नेता को इस तरह की छूट दी हो. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को भी छूट दी जा चुकी है.

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका ने अभियोजन पक्ष से उसी तरह की सुरक्षा दी गई थी, जो हाल ही में सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को दी गई है. पत्रकार जमाल खशोगी की नृशंस हत्या पर क्राउन प्रिंस को छूट देने के दबाव में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐसा किया है.

अमेरिका ने पीएम मोदी समेत लिया इन नेताओं का नाम

उन्होंने कहा कि इससे पहले कई देशों के प्रमुखों पर इसे लागू किया जा चुका है और ये दीर्घकालिक और सुसंगत है. उदाहरण के रूप में साल 1993 में हैती में राष्ट्रपति एरिस्टाइड, साल 2011 में जिम्बॉब्वे में राष्ट्रपति मुगाबे, साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साल 2018 में डीआरसी में राष्ट्रपति कबीला ये दिया जा चुका है. उन्होंने कहा कि ये एक सतत प्रक्रिया है, जिसे हम राष्ट्राध्यक्षों, प्रमुखों और विदेश मंत्रियों के लिए की जाती है.

सऊदी प्रिंस पर घिरा अमेरिका

अमेरिका ने पीएम मोदी को लेकर इस तरह का बयान तब दिया है जब वो हत्या के आरोपी सऊदी प्रिंस को लेकर बुरी तरह से घिरा हुआ है. दरअसल, अमेरिका ने साल 2005 में पीएम मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें वीजा नहीं दिया था. तब आरोप था कि गुजरात सरकार ने साल 2002 में हुए गुजरात दंगों में कुछ नहीं किया. इसके बाद साल 2014 में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी को वीजा मिला था.

ये भी पढ़ें: 'आज का युग युद्ध का नहीं है', G20 संयुक्त घोषणा में PM मोदी के बयान की अमेरिका ने की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget