एक्सप्लोरर

'आज का युग युद्ध का नहीं है', G20 संयुक्त घोषणा में PM मोदी के बयान की अमेरिका ने की तारीफ

G-20 Summit: भारत ने साल 2023 के लिए G20 की अध्यक्षता का पदभार संभाल लिया है. अब सभी देश की इस पर है कि अगले साल जी20 के लिए भारत की ओर से क्या एजेंडा तैयार किया जाएगा.

G-20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में G-20 समिट में भाग लेकर वापस लौटे हैं. उनकी उपस्थिति ने G20 समिट में शामिल देशों को काफी ज्यादा प्रभावित किया. G20 संयुक्त घोषणा में अमेरिका ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ की गई उससे यह काफी हद तक स्पष्ट भी होता है. अमेरिका ने ये कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए.

अमेरिका ने शुक्रवार (18 नवंबर) को कहा, 'इंडोनेशिया में हाल में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की बाली घोषणा पत्र संबंधी बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई. भारत ने शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र संबंधी बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए. हमारे पास अन्य प्राथमिकताओं के बीच एक लचीली ग्लोबल इकोनॉमी बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों को दूर करने का एक रास्ता है."

भारत दिसंबर में जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार (17 नवंबर) को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटे. भारत 2023 में जी-20 की अध्यक्षता करेगा. G20 के सभी सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि भारत की अध्यक्षता जी-20 के इतिहास में महत्वपूर्ण साबित होगी.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन ज्यां  पियरे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के संबंध इस नतीजे के लिए महत्वपूर्ण थे और हम भारत की अगले साल जी-20 अध्यक्षता के दौरान सहयोग करने के लिए तत्पर हैं. हम अगली बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं". उन्होंने बताया कि बाइडेन ने शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से बात की.

पीएम मोदी ने कई देशों के नेताओं से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 समिट में कई देशों के नेताओं से की मुलाकात की. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज से दोनों देशों के बीच शिक्षा, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान देने के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पीएम मोदी की मुलाकात के दौरान वाणिज्यिक संपर्क बढ़ाने, भारत के रक्षा सुधारों के संदर्भ में सुरक्षा सहयोग का दायरा बढ़ाने और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई. पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से भी बातचीत की और दोनों नेताओं ने आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के रास्ते तलाशने पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें-PM मोदी ने अरुणाचल में किया पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- अटकाने और भटकाने का समय चला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget