एक्सप्लोरर

'हमारी एकता को तोड़ा तो...', स्टेट ऑफ द यूनियन के संबोधन से जो बाइडेन का चीन को चैलेंज

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन के संबोधन में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने यूएस कैपिटल दंगों का जिक्र किया और बताया कि अब देश किस आर्थिक नीति पर चलेगा.

Joe Biden: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार (7 फरवरी) की रात स्टेट ऑफ द यूनियन (State Of The Union) को संबोधित किया. अपने संबोधन में जो बाइडेन ने सीधे तौर पर चीन तो खबरदार किया और कहा कि हमारी एकता पर चोट हुई तो करारा जवाब देने से नहीं चूकेंगे. उन्होंने स्पीच में कहा कि अमेरिका कभी हार नहीं मानता और चीन से अपने देश की रक्षा करेगा.

स्टेट ऑफ द यूनियन के संबोधन में जो बाइडेन ने रिपब्लिकन से अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और राष्ट्र को एकजुट रखने के लिए कहा. जो बाइडेन ने कहा कि वे देश से निराशावाद को दूर करना चाहते हैं और राजनीतिक विभाजन को नेविगेट करना चाहते हैं. राष्ट्रपति बाइडन ने अपनी स्पीच में कोरोना वायरस को लेकर भी काफी कुछ कहा.

महामारी के बाद देश की प्रगति की सराहना करते हुए बाइडेन ने कहा, "अमेरिका महामारी से और मजबूत होकर उभरा है. दो साल पहले, कोविड ने हमारे कारोबार बंद कर दिए, हमारे स्कूल बंद कर दिए और हमारा बहुत कुछ छीन लिया... अब कोविड हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करता है." 

'आज भले ही चोट लगी हो, लेकिन...'

बाइडेन ने यूएस कैपिटल दंगे (US Capitol Riots) का जिक्र करते हुए कहा, "दो साल पहले, हमारे लोकतंत्र को गृहयुद्ध के बाद से सबसे बड़े खतरे का सामना करना पड़ा था... आज भले ही चोट लगी हो, लेकिन हमारा लोकतंत्र अडिग और अखंड बना हुआ है." उल्लेखनीय है कि बाइडेन का ये दूसरा स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन था.

बाइडेन ने बताई अपनी आर्थिक योजना

उन्होंने संबोधन में आगे कहा, "आज रात जब मैं यहां खड़ा हूं, तो हमने रिकॉर्ड 1.2 करोड़ नई नौकरियां पैदा की हैं... किसी भी राष्ट्रपति ने चार साल में जितनी नौकरियां पैदा की हैं, उससे ज्यादा नौकरियां दो साल में सृजित की गईं." उन्होंने कहा कि मेरी आर्थिक योजना उन जगहों और लोगों में निवेश करने के बारे में है जिन्हें भुला दिया गया है. बाइडेन ने कहा कि पिछले चार दशकों की आर्थिक उथल-पुथल के बीच, बहुत से लोग पीछे छूट गए हैं या उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया है जैसे वे अदृश्य हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम एक ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं जहां कोई भी पीछे नहीं रहेगा. उन्होंने कहा, "यह अमेरिका के पुनर्निर्माण और आपके जीवन में एक वास्तविक अंतर बनाने के लिए ब्लू-कॉलर ब्लूप्रिंट है."

'मेड इन अमेरिका' की घोषणा

कैपिटल हिल में अपने संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने संघीय परियोजनाओं में उपयोग की जाने वाली सभी निर्माण सामग्री को 'मेड इन अमेरिका' बनाने के लिए एक नए मानक की घोषणा की. उन्होंने कहा, "लकड़ी, कांच, ड्राईवॉल, फाइबर ऑप्टिक केबल, अमेरिकी सड़कों, पुलों और अमेरिकी राजमार्गों को भी अमेरिकी उत्पादों के साथ बनाया जाएगा."

ये भी पढ़ें- Rishi Sunak Cabinet Reshuffle: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कैबिनेट में किया फेरबदल, ये है मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget