एक्सप्लोरर

America Iran Relation: तनाव के बीच ईरान और अमेरिका ने की 5 कैदियों की अदला-बदली, बाइडेन को चुकानी पड़ी इसकी 'बड़ी कीमत'

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव की सबसे बड़ी वजह ईरान का परमाणु कार्यक्रम है. 2015 में दोनों देशों के बीच परमाणु समझौता हुआ था, पर ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद इसे रद्द कर दिया.

Iran and America Swap 5 Prisoners: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच ईरान ने सोमवार को पांच अमेरिकी कैदियों को तेहरान जेल से रिहा कर दिया. इसके बदले में अमेरिका ने ईरान की जब्त की गई करीब 5.9 बिलियन डॉलर की रकम बहाल कर दी. ये रकम ईरान ने दक्षिण कोरिया को तेल बेचकर अर्जित की थी. इसके अलावा अमेरिका ने भी ईरान के पांच कैदियों को रिहा किया.

दोनों देशों के बीच हुए समझौते के बाद तेहरान से रिहा कैदी कतर पहुंचे और फिर अमेरिका के लिए उड़ान भरी. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कन्नानी ने सबसे पहले सहमति दी थी कि कैदियों की अदला-बदली सोमवार को होगी. उन्होंने बताया कि अमेरिका से एक्सचेंज में मांगी गई नकदी, जो दक्षिण कोरिया के पास थी, वह अब कतर में है.

रिहा किए गए कैदियों के नाम

अमेरिका जिन पांच कैदियों को रिहा किया, उसमें से दो ईरानी कैदी अमेरिका में ही रहेंगे. ईरान ने जिन पांच कैदियों को छोड़ा है उनकी डिटेल भी जारी की गई है. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहा किए गए कैदियों के नाम इस प्रकार हैं...

  • सियामक नमाजी को 2015 में हिरासत में लिया गया था और बाद में जासूसी के आरोप में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी.
  • इमाद शागी पेशे से बिजनेसमैन हैं, इन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी.
  • ईरानी मूल के मोराद तहबाज़, जो एक ब्रिटिश-अमेरिकी संरक्षणवादी हैं, 2018 में गिरफ्तारी के बाद 10 साल जेल की सजा
  • अन्य दो कैदियों में एक पुरुष और एक महिला है. इन दोनों ने पहचान सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने जताई खुशी

ईरान से रिहा किए गए कैदियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रेस रिलीज जारी किया. इसमें उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, 'ईरान में कैद पांच निर्दोष अमेरिकी आखिरकार घर लौट रहे हैं.' विमान के रुकने के बाद कतर में अमेरिकी राजदूत टिम्मी डेविस ने उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें

Pakistan: क्या वापस आते ही पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिए जाएंगे नवाज शरीफ? बेटी मरियम आखिर क्यों अचानक लंदन जा रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget