एक्सप्लोरर
अमेरिका ने भारत को नशीली दवा बनाने और बाहर भेजने वाले 21 बड़े देशों में शामिल किया
भारत के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और म्यामांर को भी शामिल किया गया है.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नशीली दवाओं का उत्पादन करने और उनकों बाहर भेजने वाले देशों में भारत को 21 अन्य देशों के साथ रखा है. बड़े पैमाने पर नशीली दवाईयां बनाने या उनको बाहर भेजने वाले अन्य एशियाई देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और म्यामांर को भी शामिल किया गया है. भारत के अलावा बहमास, बेलिज, बोलिविया, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरस, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरु और वेनेजुएला जैसे देशों को भी शामिल किया गया हैं. ट्रंप ने कहा, “लिस्ट में किसी देश की मौजूदगी जरूरी नहीं कि उसकी सरकार के मादक पदार्थ निरोधी प्रयासों या अमेरिका के साथ उनके सहयोग के स्तर को दिखाती है”. ट्रंप ने कहा कि इस सूची में देशों को रखे जाने के पीछे के कारणों में भौगोलिक, व्यावसायिक और आर्थिक कारण है. जिसके कारण नशीले पदार्थों को बाहप भेजा जा रहा है और उनका उत्पादन होता है. फिर भले ही वहां की सरकारें नशीले पदार्थों पर कंट्रोल के लिए ठोस और सतत कदम ही क्यों न उठा रही हो.
और पढ़ें
Source: IOCL



























