एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद अमेरिका सख्त, तीन रूसी संस्थानों के खिलाफ लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने चार मार्च को किए गए बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण का जिक्र करते हुए तीन रूसी संस्थानों को इसमें मदद करने के आरोप में प्रतिबंधित करने की घोषणा की.

उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद अमेरिका ने और प्रतिबंध लगा दिए हैं. उत्तर कोरिया की ओर से अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के तहत किए गए दो परीक्षणों के बाद अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को और प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. वित्त मंत्रालय ने चार मार्च को किए गए बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण का जिक्र करते हुए तीन रूसी संस्थानों को इसमें मदद करने के आरोप में प्रतिबंधित करने की घोषणा की. ये कंपनियां हैं- एपोलॉन, जील-एम और आरके ब्रिज. इन कंपनियों से जुड़े दो लोगों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इन प्रतिबंधों के चलते ये कंपनिया अमेरिका में अपनी संपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी. 

अमेरिका ने लगाए रूसी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध

वहीं, एपोलॉन के निदेशक एलेक्सजेंडर एंड्रीविच गेयेनोव और जील-एम के निदेशक एलेक्सजेंडर एलेक्संद्रोविच चासोवनिकोव को भी इन पाबंदियों के दायरे में लाया गया है. वहीं, एक अलग बयान में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसे संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण स्थल की पुरानी सुरंगों की मरम्मत कर रहा है. इन सुरंगों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 2018 में पहली बार बातचीत होने के कई माह पहले ध्वस्त कर दिया गया था. हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उत्तर कोरिया इन सुरंगों की मरम्मत परमाणु परीक्षण के लिए कर रहा है या नहीं.

किम जोंग उन लगातार कर रहा है मिसाइल टेस्ट

पहले से ही कई प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया के तानाशाह लगातार मिसाइल टेस्ट और अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दे रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया जल्द ही जासूसी सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज सकता है. हाल के दिनों में कई मिसाइल टेस्ट किए जाने की खबरें आई हैं. जासूसी उग्रह को प्रक्षित करने को उत्तर कोरिया की ओर से सबसे उकसावे वाली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन और रूस के बीच 17वें दिन भी जंग जारी, भारी बमबारी से कई शहर हुए तबाह, खाने पीने के लिए तरस रहे लोग

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति और संसद का दावा, रूसी सैनिकों ने किया मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget