एक्सप्लोरर

Capitol Riot Case: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अमेरिकी संसद पर हमले के लिए जांच कमेटी ने की केस चलाने की सिफारिश

US Capitol Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बाद कथित तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था.

America Capitol Riot Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2024 चुनाव लड़ने की योजना को झटका लग सकता है. यूएस कैपिटल पर पिछले साल हुए हमले की जांच करने वाली कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट दी. इस रिपोर्ट में कमेटी ने सिफारिश की है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक आरोप दायर किए जाएं.

हाउस पैनल ने सर्वसम्मति से न्याय विभाग से एक विद्रोह को उकसाने, एक आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने, अमेरिकी सरकार को धोखा देने की साजिश रचने और झूठे बयान देने के लिए ट्रंप के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

'जानबूझकर उस घटना को दिया अंजाम'

प्रतिनिधि जेमी रस्किन ने पैनल के निष्कर्षों को दिखाते हुए बताया कि ‘जांच के दौरान कमेटी को कई ऐसे महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं जो बताते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमारे संविधान के तहत सत्ता के शांतिपूर्ण संक्रमण को बाधित करने के इरादे के साथ उस घटना को अंजाम दिया था.’

आपराधिक आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत 

प्रतिनिधि जेमी रस्किन इस मामले में यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, ‘हम मानते हैं कि आज मेरे सहयोगियों की ओर से इस पूरे मामले में बताए गए और हमारी सुनवाई के दौरान एकत्र किए गए सबूत, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आपराधिक आरोप तय करने और उसी के तहत कार्रवाई करने की बात की पुष्टि करते हैं.’ न्याय विभाग के लिए इस जांच समिति की सिफारिशें कैपिटल दंगा में डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और डेमोक्रेट जो बाइडेन की ओर से जीते गए 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के उनके प्रयासों को देखने के लिए अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड की ओर से नियुक्त एक विशेष वकील के साथ समाप्त होंगी.

6 जनवरी 2021 को हुई थी कैपिटल हिल पर हिंसा

बता दें कि चुनाव में मिली हार के बाद कथित तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने 6 जनवरी  2021 को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था. उस वक्त राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन के निर्वाचन की औपचारिक पुष्टि की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें

नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री ने '250 साल की दासता' के लिए माफी मांगी, मानवता के खिलाफ अपराध बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget