एक्सप्लोरर

दुनिया के 41% कोरोना संक्रमित अमेरिका-ब्राजील से आए, यहां 24 घंटे में 63 हजार मामले बढ़े, 1364 की मौत

कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका और ब्राजील पर देखा जा रहा है. यहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं और सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुई है.

वॉशिंगटन/ब्रासीलिया: कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका और ब्राजील से सामने आए हैं और सबसे ज्यादा लोग भी यहीं मारे गए हैं. दुनिया के 41 फीसदी कोरोना मामले अमेरिका और ब्राजील में हैं. यही नहीं, कोरोना से 36 फीसदी मौतें भी इन्हीं दोनों देशों में हुई है. पिछले 24 घंटे में यहां क्रमश: 40,596 और 23,038 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि क्रमश: 589 और 775 मौतें हुई हैं. लेकिन, पिछले कुछ दिनों से दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में बढ़ रहे हैं. इसके बाद अमेरिका और ब्राजील में सबसे ज्यादा मामले आए हैं.

कुल संक्रमण और मृत्युदर कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 18 अगस्त सुबह तक बढ़कर 56 लाख 12 हजार पहुंच गई, 1 लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 33 लाख 63 हजार हो गई, यहां एक लाख 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों देशों में मृत्युदर गिरकर क्रमश: 3.09% और 3.23% हो गई है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट अमेरिका में अबतक 29.72 लाख लोग ठीक भी हुए हैं, जो कुल संक्रमितों का 53 फीसदी है. 24 लाख 65 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. इनकी दर 44 फीसदी है. वहीं ब्राजील में रिकवरी रेट 74 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से सवा 24.78 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. 7.76 लाख यानी कि 23 फीसदी एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह उतना घातक नहीं है. दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा. कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है. महामारी की शुरूआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है.

ये भी पढ़ें- तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा सऊदी अरब पहुंचे अमेरिका: भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भारतीय-अमेरिकी सबरीना सिंह को बनाया अपना प्रेस सचिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget