एक्सप्लोरर

तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा सऊदी अरब पहुंचे

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा साउदी अरब द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए पहुंचे हैं. ये दौरा उस वक्त हो रहा है जब साउदी अरब ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का रूख खारिज कर दिया था.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने सोमवार को सऊदी अरब पहुंचे. उनका यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब सऊदी अरब ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का रूख खारिज किए जाने के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया है.

पाकिस्तान ने कश्मीर विषय पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने का बार-बार अनुरोध किया. लेकिन, संगठन ने उसकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद खफा होकर पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि वह मुद्दे पर अलग से बैठक बुला सकता है. राजनयिक सूत्रों ने यहां बताया कि जनरल बाजवा के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी गए हैं.

सऊदी अरब में उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत विवरण जारी नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि संबंधों में आयी दूरियों को खत्म करने पर बातचीत होगी. भारत ने पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से पाकिस्तान ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने पर जोर देता रहा है. ओआईसी के 57 सदस्य हैं. हालांकि, ओआईसी की तरफ से पाकिस्तान के अनुरोध पर अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है.

ओआईसी से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के लिए सबसे बड़ा कारण यह है कि सऊदी अरब इस पर इच्छुक नहीं है. ओआईसी में किसी भी महत्वपूर्ण फैसले के लिए सऊदी अरब का समर्थन महत्वपूर्ण है. इस संगठन पर सऊदी अरब और बाकी अरब देशों का दबदबा है.

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद से पाकिस्तान, भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन पाने के लिए कई कोशिशें कर चुका है लेकिन वह सफल नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें.

कुलगाम में CRPF बंकर पर आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षाबलों पर दूसरा अटैक है

पंडित जसराज के नाम पर है सौरमंडल में एक ग्रह का नाम, जानें उनके बारे में

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget