एक्सप्लोरर

अमेरिका-ब्राजील में एक करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, अबतक 3.11 लाख ने गवाईं अपनी जान

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका और ब्राजील हैं. यहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीज और सबसे ज्यादा मौत हुई है.

वॉशिंगटन/ब्रासीलिया: अमरीका-ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. इन दोनों देशों में एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में अमेरिका और ब्राजील में क्रमश: 41,579 और 41,889 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि क्रमश: 1,138 और 1,166 मौत हुई हैं. हालांकि भारत में अमेरिका-ब्राजील से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं.

कुल संक्रमण और मृत्युदर कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2 सितंबर सुबह तक बढ़कर 62 लाख 57 हजार पहुंच गई, इसमें से 1 लाख 88 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 39 लाख 52 हजार हो गई, यहां एक लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों देशों में मृत्युदर गिरकर क्रमश: 3.01 फीसदी और 3.10 फीसदी हो गई है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट अमेरिका में अबतक 34.84 लाख लोग ठीक भी हुए हैं, जो कुल संक्रमितों का 56 फीसदी है. 25 लाख 83 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. इनकी दर 41 फीसदी है. वहीं ब्राजील में रिकवरी रेट 80 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 31.59 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. 6.71 लाख यानी कि 17 फीसदी एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह उतना घातक नहीं है. दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा. कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है. महामारी की शुरूआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है.

ये भी पढ़ें- Covid-19 महामारी के बीच सोसाइटी को ज्यादा तेजी से खोलना विनाशकारी होगा- WHO यहां मिलते हैं शादियां तुड़वाने वाले एजेंट्स, फीस जान कर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget