एक्सप्लोरर

Joe Biden Video: सुबह मंच पर गिरे, दोपहर में हेलीकॉप्टर के दरवाजे से टकराया जो बाइडेन का सिर, देखें वायरल वीडियो

Joe Biden Viral Video: मंच पर लड़खड़ाकर गिरने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह विमान के दरवाजे से टकराते हुए दिख रहे हैं.

Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लड़खड़ाकर स्टेज पर गिरने के घंटेभर बाद एक और हादसे का शिकार हो गए. विमान से निकलते समय उनका सिर दरवाजे से टकरा गया. हालांकि, इसमें उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई. लोग उनके स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. 

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, इस घटना को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में बाइडेन का इंतजार कर रहे पत्रकारों ने लाइव देखा. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जब अपने हेलीकॉप्टर से बाहर निकल रहे थे तभी यह घटना उनके साथ हुई. हालांकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें इस दुर्घटना में गहरी चोट नहीं आई और वह आराम से विमान से उतर रहे हैं.

बाइडेन ने पत्रकारों से की खास अपील 

इस घटना के बाद पत्रकारों से अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मंच पर रखे सैंडबैग के कारण वह लड़खड़ा गए. इस विषय पर कोई सवाल न करे. गौरतलब है कि इससे कुछ ही घंटे पहले गुरुवार को ही बाइडेन कोलोराडो में अमेरिकी एयरफोर्स अकादमी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे. वहां वह मंच पर लड़खड़ाकर गिर पड़े थे. घटना को लेकर व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है.   

मंच पर गिरने का वीडियो भी है वायरल 

मंच पर गिरने वाली वीडियो में भी देखा जा सकता है कि बाइडेन के पास खड़े अफसरों ने उन्हें तुरंत संभाला और उन्हें वापस खड़े होने में मदद की. जिसके बाद बाइडेन बिना किसी सहारे के चलते नजर आए. उन्होंने बाकी बचे कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खड़े होकर लोगों का अभिवादन भी किया.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में 19 साल के क्रिश्चियन लड़के को सुनाई गई मौत की सजा, जानें क्‍या थे आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget