एक्सप्लोरर

Sudan Violence: सूडान में हिंसा- आपस में भिड़े सैनिक और अर्धसैनिक बल, गोलीबारी से गूंजी राजधानी, भारत ने जारी की एडवाइजरी, 10 बड़ी बातें

Violence In Sudan: अफ्रीका महाद्वीप के देश सूडान में बवाल मच गया है. वहां राजधानी खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों में लड़ाई छिड़ गई है. इससे वहां हालात भयावह हो गए हैं.

Sudan Violence News: अफ्रीका महाद्वीप के देश सूडान (Sudan) में गृहयुद्ध के हालत बन गए हैं. यहां पर राजधानी खार्तूम में शनिवार (15 अप्रैल) को भीषण गोलीबारी और विस्फोट हुए. सूडानी आर्मी और पैरामिलिट्री 'रैपिड सपोर्ट फोर्स' के बीच खूनी झड़प हो रही है. हिंसक कार्रवाई के चलते देशभर में कोहराम मच गया है. कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

सूडान के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बंद कर दी गई हैं. ऐसे में वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों के वहां से निकल पाना मुश्किल हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई विमानों में आग भी लगी है. खार्तूम में सेना मुख्यालय और केंद्रीय रक्षा मंत्रालय पर भी हमले की खबरें हैं. कई इमारतों से गोलियों की गूंज सुनाई दे रही है.

  • भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
    सूडान में मची अंतर्कलह के बीच सूडान स्थित इंडियन एंबेसी ने एक एडवाइजरी जारी की है. एंबेसी की ओर से ट्विटर पर कहा गया, "सभी भारतीयों के लिए अलर्ट... सूडान में गोलीबारी और झड़पों को देखते हुए, सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, घर के अंदर रहें और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलना बंद करें. कृपया भी शांत रहें और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा करें."
  • सूडान में रह रहे लोग मांग रहे मदद
    सूडान में रह रहे सुरेंद्र यादव नाम के एक युवक ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई. उसने ट्वीट किया, "हम 13 भारतीय हैं जो होटल कानन, 15 स्ट्रीट, खार्तूम में ठहरे हुए हैं, कृपया हमें बताएं कि हम भारत कैसे आ सकते हैं."
  • ऐसे भड़की हिंसा, गृहयुद्ध के हालात
    विवाद की वजह रैपिड सपोर्ट फोर्स को आर्मी में शामिल किए जाने की मांग बताई जा रही है. खबर है कि सूडान की सेना चाहती है कि वहां अर्धसैनिक बल के तहत आने वाली रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) को सेना में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. वहीं, RSF खुद को सेना का दर्जा देता है.
  • कई स्थानों पर RSF ने कब्जा जमाया
    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि दक्षिण खार्तूम में मौजूद सैन्य ठिकानों पर रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) ने हमला कर दिया और ये दावा किया है कि वहां पर अब उनका नियं​त्रण है. फेसुबक पर रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) की ओर से कहा गया कि उसने राजधानी खार्तूम और कुछ अन्य शहरों में प्रमुख सरकारी स्थलों को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है.
  • राजधानी में जगह-जगह सेना की तैनाती
    खार्तूम में बढ़ते तनाव के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिकों को तैनात कर दिया गया है. सेना की ओर से कहा गया है कि मुल्क की सुरक्षा उसके हाथों में है. नुकसान पहुंचाने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा.
  • हवाई अड्डों पर दाखिल हुए अर्धसैनिक बल
    सूडानी अर्धसैनिक बलों के समूह का कहना है कि देश के कई प्रमुख इलाके उनके कंट्रोल में हैं. वे रिपब्लिकन पैलेस, खार्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देश के उत्तर में मेरोवे एयरपोर्ट और उत्तरी कोर्डोफन प्रांत के एल ओबेद शहर वाले एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: US Gun Violence: 'अमेरिका में गोलीबारी की वजह बंदूकें नहीं, समस्या तो ये..', ट्रंप ने फायरिंग की बढ़ती घटनाओं पर क्या बोल दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
Israel-US Iran War Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
अमेरिका ने क्यों गिरफ्तार किए 10 भारतीय नागरिक, एक को भेजा इंडिया
अमेरिका ने क्यों गिरफ्तार किए 10 भारतीय नागरिक, एक को भेजा इंडिया
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget