एक्सप्लोरर

Taliban Demand US: 'वापस दें 3.5 अरब डॉलर', आर्थिक संकट से जूझ रहे तालिबान का अमेरिका से आग्रह

Taliban To US: अमेरिका के एक कोर्ट ने 9/11 के हमले के लिए यूएस सरकार की तरफ से जब्त किए गए अफगानिस्तान के पैसे को अवैध बताया है. इसके बाद तालिबान ने इन्हें वापस लौटाने की मांग की है.

Taliban Demand To US: अफगानिस्तान में तालिबानी (Taliban) सरकार के अधिकारियों ने बुधवार (22 फरवरी) को अमेरिका से 3.5 बिलियन डॉलर लौटाने के लिए कहा. ये रकम अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक से जुड़ी हुई है, इसे यूएस ने जब्त कर लिया था. गौरतलब है कि हाल ही में न्यूयॉर्क के फेडरल जज ने 9/11 के हमलों में पीड़ितों के परिवारों के लिए अफगानी बैंक से धन जब्त न करने का फैसला सुनाया था.

अफगानिस्तान (Afghanistan) में साल 2021 में तालिबान की सत्ता वापस लौट आयी थी. इसके तुरंत बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक से जुड़ी धन राशि पर अपना कंट्रोल कर लिया था. इसके लिए यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि जब्त किया हुआ पैसा 9/11 के हमले में मारे गए परिवार को दिया जाएगा. अमेरिका के एक समूह ने सालों पहले तालिबान पर 9/11 के दौरान हुए नुकसान के लिए मुकदमा दायर किया था और जीत गए थे.

जब्त करने का अधिकार नहीं
अमेरिका के न्यूयॉर्क के साउथ डिस्ट्रिक्ट जज जॉर्ज डेनियल ने मंगलवार (21 फरवरी) को कहा कि फेडरल कोर्ट के पास अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक से धन को जब्त करने का अधिकार नहीं है. डेनियल्स ने 30 पेज की राय में कहा कि लेनदारों को हुए नुकसान के लिए भरपाई करने का पूरा अधिकार है, लेकिन वे अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक के धन से ऐसा नहीं कर सकते हैं.

तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी
तालिबान सरकार अफगानिस्तान के पूर्व इस्लामी गणराज्य या अफगान लोगों की नहीं है. जज डेनियल्स ने अपने फैसले में ये भी कहा कि यूएस के  9/11 हमले के पीड़ित परिवारों को अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक की रकम देने से इसलिए रोका गया क्योंकि इसका मतलब ये होगा कि हम वहां मौजूदा वक्त में काबिज तालिबानी सरकार को वैध सरकार की मान्यता दे रहे हैं. दरअसल अभी तक अमेरिका सहित किसी भी देश ने तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है. 

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के डेढ़ सौ परमाणु हथियारों पर कब्जे की ताक में है अब तालिबान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget