एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: बकरीद की नमाज के वक्त राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट से हमला, नुकसान की जानकारी नहीं

काबुल में बकरीद की नमाज के वक्त रॉकेट से हमला हुआ है. इस हमले से कितना नुकसान हुआ है, अभी इसकी जानकारी नहीं आई है. धमाका अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन के पास हुआ है.

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बकरीद की नमाज के वक्त रॉकेट से हमला हुआ है. इस हमले से कितना नुकसान हुआ है, अभी इसकी जानकारी नहीं आई है. धमाका अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन के पास हुआ है.

आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ईद की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाषण से पहले अफगानिस्तान की राजधानी में कम से कम तीन रॉकेट दागे गए. रॉकेटों को भारी किलेबंद ग्रीन ज़ोन में सुना गया, जिसमें राष्ट्रपति का महल और कई दूतावास हैं.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइस स्टानिकजई ने कहा, "आज अफगानिस्तान के दुश्मनों ने काबुल शहर के विभिन्न हिस्सों में रॉकेट हमले किए. सभी रॉकेट तीन अलग-अलग हिस्सों से टकराए. हमारी प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, कोई हताहत नहीं हुआ है. हमारी टीम जांच कर रही है."

हमले के कुछ मिनट बाद, गनी ने अपने कुछ बड़े अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्र के नाम एक संबोधन शुरू किया. बता दें कि राष्ट्रपति भवन को अतीत में कई बार रॉकेट से निशाना बनाया जा चुका है, आखिरी बार दिसंबर में राष्ट्रपति भवन पर हमला हुआ था.

अमेरिकी फौज के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से वहां अनिश्चितता का माहौल है. तालिबान ने पूरी तरह से अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है. इसमें उसका पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी तालिबान का साथ दे रहे है. तालिबान ने कई रणनीतिक जिलों में नियंत्रण हासिल किया है, जिनमें विशेष रूप से ईरान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमाओं से लगे इलाके हैं. 

तालिबान का नियंत्रण अफगानिस्तान के कुल 421 जिलों और जिला केंद्रों में से एक-तिहाई से भी अधिक पर है. हालांकि, तालिबान का यह दावा बढ़ा-चढ़ाकर किया गया लगता है कि उन्होंने 85 प्रतिशत से ज्यादा जिलों पर कब्जा कर लिया है.

यह भी पढ़ें-

इस साल 63 बार बढ़ चुके हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, एक्साइज टैक्स से सरकार को हुई 3.34 लाख करोड़ रुपए की कमाई

Pegasus Spying Update: हंगामे से लेकर सरकार के जवाब तक, जानिए- अब तक इसे लेकर क्या हुआ है- 10 प्वाइंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget