एक्सप्लोरर

Bomb Blast in Afghanistan: सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला काबुल, ट्रेनिंग सेंटर और स्कूल पर हमला, 20 बच्चों की मौत

Bomb Blast in Afghanistan: हमला शिया समुदाय को निशाना बनाकर किया गया. धमाका काबुल के दश्त-ए-बर्ची इलाके में हुआ है. 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ट्रेनिंग सेंटर और स्कूल पर हमला हुआ है. हमला शिया समुदाय को निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में 20 बच्चों की मौत हो गई है. हमले में काबुल के दश्त-ए-बर्ची इलाके में हुआ. सूत्रों का कहना है कि अब्दुर रहीम शाहिद हाई स्कूल पर तीन से पांच आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया. उनमें से दो ने बम विस्फोट किए हैं. जिस वक्त धमाका हुआ उस दौरान कई छात्र क्लास के अंदर थे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काबुल के पश्चिम में मुमताज ट्रेनिंग सेंटर के पास विस्फोट हुआ. हमले में कई लोग घायल हो गए. आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुर रहीम शाहिद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा. प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि विस्फोटों में कई छात्र मारे गए हैं. वहीं, काबुल पुलिस का कहना है कि विस्फोट अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए और हमारे शिया भाइयों को निशाना बनाया गया.

पुलिस प्रवक्ता ने क्या कहा?

काबुल पुलिस प्रवक्ता  खालिद जादरान ने तीन धमाकों की पुष्टि की है, लेकिन जान माल के नुकसान औऱ धमाके पर और अधिक डिटेल साझा नहीं किए हैं. अफगानिस्तान के एक पत्रकार के मुताबिक, काबुल के एक स्कूल में आत्मघाती हमलावर ने हमला किया. जिस इलाके में हुआ वो शिया बहुल इलाका है. विस्फोट अब्दुर रहीम शाहिद स्कूल के मुख्य निकास में हुआ जहां छात्र थे, एक शिक्षक ने मुझे बताया बड़े हताहत होने का डर है. हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है.

कब-कब हुए स्कूलों पर आतंकी हमले

1 सितंबर 2004-चेचेन आतंकियों ने रुस के बेसलान के स्कूल में बच्चों सहित 1000 से भी ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. इस स्कूल बंधक कांड में 330 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की थी.

16 दिसंबर, 2014-पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर तालिबानी आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 132 छात्र मारे गए थे.

27 अक्टूबर 2020- पाकिस्तान के पेशावर में मदरसे में हुए विस्फोट में कम से कम 7 बच्चों की मौत हुई थी. 130 घायल हुए थे.

8 मई 2021- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैयद उल-शुहदा हाई स्कूल के पास हुए धमाके में करीब 90 लोगों की मौत हुई थी. मरने वालों में ज्यादातर लड़किया थीं.

25 नवंबर, 2021- सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में स्कूल के बाहर भीषण धमाके में कई छात्रों सहित 8 लोगों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने किया नए बनास डेयरी परिसर का उद्घाटन, बोले- गोबरधन के माध्यम से एक साथ हासिल हो रहे कई लक्ष्य

लाउडस्पीकर विवाद पर आज महाराष्ट्र DGP, कमिश्नर और IG रेंज की बैठक, गृहमंत्री ने नियम और कड़े करने के दिए थे निर्देश

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget