एक्सप्लोरर

Afghanistan: अफगानिस्तान में नकली तालिबान का आतंक, महिलाओं से कर रहे हैं लूटपाट

Taliban News: कंधार में तालिबान ने नकली तालिब आतंकी को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को तालिबानी बताकर महिलाओं से गहने लूट रहा था.

Afghanistan News: अफगानिस्तान में जब से तालिबान का कब्जा हुआ है, महिलाओं की जिंदगी नरक बन गई है. तालिबान की ओर से महिलाओं की आजादी को पूरी तरह से छीनने का काम किया गया है. तालिबान ने आदेश दिया है कि मुल्क में महिलाएं उच्च शिक्षा नहीं ले सकती और नौकरी नहीं कर सकती. इतना ही नहीं वे मार्केट में अकेले घूम भी नहीं सकतीं. 

इतनी पाबंदियों के बीच अब नकली तालिबानी भी जुल्म ढा रहे हैं. वह महिलाओं से लूटपाट कर रहे हैं. अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक कंधार में एक नकली तालिबानी पकड़ा गया है, जो महिलाओं को लूटने का काम करता था. खबरों के मुताबिक, कंधार में एक शख्स ने खुद को तालिबान का सदस्य बताकर महिलाओं के बैग और जेवरात लूट लिए थे. 

 

तालिबानी बताकर करता था चोरी

आरोपी को एक महिला से 10 हजार डॉलर का सोना चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था. अफगानिस्तान के पत्रकार बिलाल सरवरी ने 'नकली' तालिबानी की फोटो शेयर करते हुए मामले की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "खुद को एक तालिब बताते हुए वह कंधार शहर में महिलाओं को लूट रहा था. वह एक महिला से 10 हजार डॉलर का सोना चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया." आरोपी को तालिबान ने पकड़ लिया है. 

अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति

तालिबान के प्रभुत्‍व के साथ अफगानिस्‍तान में महिलाओं की चिंता बढ़ गई है. अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने सबसे पहले लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा को समाप्त कर दिया था. तालिबान ने लड़कियों के लिए विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है और महिलाओं को नौकरियों से निकाल दिया. हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान के दो मुख्य शहरों काबुल और मजार-ए-शरीफ में गर्भ निरोधकों की बिक्री पर रोक लगा दी है. तालिबान का दावा है कि पश्चिमी देशों ने मुस्लिमों की आबादी कम करने के लिए गर्भ निरोधकों का चलन शुरू किया है. 

ये भी पढ़ें-Taliban: अफगानिस्तान में कंडोम पर बैन, तालिबान ने मुस्लिमों के खिलाफ बताया पश्चिमी देशों की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget