एक्सप्लोरर

अफगानिस्तानः मस्जिद में नमाज के दौरान बम धमाका, 28 नमाजियों की मौत

किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही नंगरहार प्रांत में सक्रिय है. इस हमले में 28 नमाजियों की मौत हो गई है.

जलालाबादः अफगानिस्तान में शुक्रवार को मस्जिद में नमाज के दौरान हुए धमाके में कम से 28 नमाजियों की मौत हो गई जबकि अन्य कई घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह धमाका संयुक्त राष्ट्र के उस बयान के एक दिन बाद हुआ जिसमें कहा गया था कि देश में हिंसा अस्वीकार्य स्तर पर पहुंच गई है.

प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खाग्यानी ने बताया कि पूर्वी नंगहरहार प्रांत के हस्का मीना जिले में धमाके की वजह से मस्जिद की छत ध्वस्त हो गई और इस घटना में कम से कम 55 लोग घायल हुए हैं.

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर हुए धमाके में मारे गए सभी लोग नमाजी हैं. वहीं हस्का मीना अस्पताल के अधिकारी डॉ. ज़ारघून ने मृतकों की संख्या 33 और घायलों की संख्या 60 बताई है.

नहीं ली है किसी ने हमले की जिम्मेदारी

तत्काल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही नंगरहार प्रांत में सक्रिय है.

स्थानीय निवासी उमर घोरज़ांग ने बताया कि धमाके के समय मस्जिद में 350 लोग थे. एक अन्य निवासी 65 वर्षीय अमानत खान ने बताया, ‘‘कई लोग मारे गए हैं एवं अन्य घायल हुए हैं. उन्हें कई एम्बुलेंस की मदद से ले जाया गया है.’’

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी कर कहा था कि इस साल अफगानिस्तान में जुलाई और सितंबर के बीच नागरिकों की मौतों का आंकड़ा अप्रत्याशित है. जुलाई से सितंबर के बीच अफगानिस्तान में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में 1,174 लोगों की मौत हुई और 3,139 लोग घायल हुए.

ब्लैकलिस्ट में जानें से बचा पाकिस्तान, FATF ने 10 सवालों पर रिकॉर्ड सुधारने को कहा

चीन की चालबाजी से एक बार फिर ब्लैकलिस्ट होने से बचा पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget