एक्सप्लोरर

मध्य सदी के बाद दुनिया की आबादी में आयेगी गिरावट, लांसेट के अध्ययन में कहा

एक नए शोध में मध्य सदी के बाद दुनिया की आबादी के घटने के अलावा वैश्विक आबादी और आर्थिक शक्ति में बड़े बदलाव की भी संभावना जतायी गई है.

वाशिंगटन: एक नए शोध में मध्य सदी के बाद दुनिया की आबादी के घटने के अलावा वैश्विक आबादी और आर्थिक शक्ति में बड़े बदलाव की भी संभावना जतायी गई है. इसमें वैश्विक, क्षेत्रीय और 195 देशों की आबादी और उनके मृत्यु दर, प्रजनन दर और पलायन दर में परिवर्तन का भी अनुमान जताया गया है.

‘लांसेट’ जर्नल में प्रकाशित विश्लेषण में भारत, चीन, जापान, इटली और अमेरिका सहित देशों के लिए भविष्य की वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आबादी को प्रोजेक्ट करने के लिए ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी 2017’ के आंकड़े का इस्तेमाल किया गया है.

अमेरिका में 2062 में जनसंख्या 36.4 करोड़ हो जाएगी

इसमें कहा गया है कि मध्य सदी के कुछ बाद तक अमेरिका में जनसंख्या बढ़ती रहेगी और 2062 में यह 36.4 करोड़ हो जाएगी. इसके बाद इसमें कमी आएगी और 2100 ईस्वी तक 33.6 करोड़ आबादी रह जाएगी. वैज्ञानिकों के मुताबिक 2100 ईस्वी में भारत, नाइजीरिया और चीन के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा कामकाजी आयु समूह के लोग होंगे.

आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिकों ने कहा है कि कई देशों में आबादी घट जाएगी. अध्ययन में वैश्विक उम्र ढांचे में भी बदलाव का अनुमान जताया गया है. इसमें कहा गया कि 2100 ईस्वी में वैश्विक स्तर पर 65 साल से ज्यादा उम्र के 2.37 अरब लोग होंगे जबकि 20 साल से कम उम्र के 1.7 अरब लोग होंगे.

सदी के अंत तक भारत, नाइजीरिया, चीन और अमेरिका प्रभावशाली भूमिका में होंगे

अध्ययन के मुताबिक इस सदी के अंत में दुनिया बहुध्रुवीय होगी और भारत, नाइजीरिया, चीन और अमेरिका प्रभावशाली भूमिका में रहेंगे. वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत में कामकाजी उम्र वाले वयस्कों की संख्या 2100 ईस्वी में घटकर 57.8 करोड़ रह जाएगी जबकि 2017 में इनकी संख्या 76.2 करोड़ थी.

साथ ही कहा गया है कि इस सदी में कामकाजी उम्र की आबादी की सुरक्षा के लिए कदम उठाने में एशिया में भारत की बड़ी भूमिका होगी.  बहरहाल, अध्ययन की सीमाओं का जिक्र करते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि उपलब्ध बेहतर आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है लेकिन पूर्व के आंकड़ों की मात्रा और गुणवत्ता से अनुमान पर असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें.

Coronavirus: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है

2022 फुटबॉल विश्व कप: फीफा ने ओपनिंग और फाइनल मैच की तारीखों का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget