एक्सप्लोरर

मारा गया अल-कायदा के दूसरे नंबर का आतंकवादी अबू मोहम्मद अल-मसरी, सामने आई ये बड़ी जानकारी

अमेरिका और इजराइल ने इस साल ईरान में अल-कायदा के एक आतंकवादी का पता लगाने और उसे मारने के लिए मिलकर काम किया थाअल-मसरी को तेहरान में इस साल सात अगस्त को मार गिराया गया था

अमेरिका और इजराइल ने इस साल ईरान में अल-कायदा के एक आतंकवादी का पता लगाने और उसे मारने के लिए मिलकर काम किया था. दोनों सहयोगी देशों ने यह बड़ा खुफिया अभियान ऐसे समय में चलाया जब ट्रंप प्रशासन तेहरान पर दबाव बढ़ा रहा था.

अगस्त में मारा गया था आतंकवादी अबू मोहम्मद

अमेरिका के चार पूर्व और वर्तमान अधिकारियों ने कहा कि अल-कायदा के दूसरे नंबर के आतंकवादी अबू मोहम्मद अल-मसरी को अगस्त में ईरान की राजधानी में मार गिराया गया था. इनमें से दो अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इजराइली अधिकारियों को इस बारे में खुफिया सूचना दी कि अल-मसरी कहां मिल सकता है. वहीं, इजराइली एजेंटों ने इस काम को अंजाम दिया. दो अन्य अधिकारियों ने अल-मसरी के मारे जाने की पुष्टि की लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दे सके.

बम धमाकों की साजिश में था शामिल 

अल-मसरी को तेहरान में सात अगस्त को मार गिराया गया. 1998 में सात अगस्त के दिन ही नैरोबी, कीनिया, दार अस सलाम और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों में बम हमले हुए थे. माना जाता है कि अल-मसरी उन हमलों की साजिश में शामिल था और एफबीआई के वांछित आतंकवादियों की सूची में था.

2001 में अमेरिका में हमलों को दिया था अंजाम 

अल-मसरी के मारे जाने से अल-कायदा को झटका लगा है और संगठन के नेता अयमन अल-जवाहिरी को लेकर पश्चिम एशिया में चल रही अफवाहों के बीच यह खबर आई है. इसी आतंकी संगठन ने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हमलों को अंजाम दिया था. जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने अबू मोहम्मद अल-मसरी पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था. आतंकी अबू को 7 अगस्त को मारा गया था लेकिन अमेरिका, ईरान और इजरायल ने इस बात को अबतक गोपनीय रखा था.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना के कल 5.75 लाख केस आए, 8807 मरीजों की मौत, अभी डेढ़ करोड़ लोग संक्रमित

अमेरिका में कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 40 लाख हुए, अबतक 2.51 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 1.57 लाख मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget