एक्सप्लोरर

सोच समझकर घर में पालें पालतू जानवर, जर्मनी में कुत्ते के चाटने से हुई मालिक की मौत

जर्मनी में एक कुत्ते के चाटने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. भारत में भी घरों में पालतू जानवरों को पालने का कल्चर है, ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है.

नई दिल्ली: अगर आप बीमार रहते हैं और घर में जानवर पालते हैं तो ये खबर आपके लिए है.पालतू जानवरों के काटने से ही गंभीर बीमारी नहीं होती है बल्कि इनके चाटने से भी गंभीर रोग हो सकता है. ऐसा ही एक मामला जर्मनी में हुआ है जहां कुत्ते के चाटने से उसके मालिक की 16 दिन के भीतर ही मौत हो गई.

कुत्ते के काटने से रैबीज नाम की बीमारी होने के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या कभी कुत्ते के काटने से ग्रैंग्रीन जैसी घातक बीमारी होने के बारे में सुना है? अधिकतर लोगों का जवाब न होगा लेकिन ऐसा हुआ है. जर्मनी में एक व्यक्ति को उसके पालतू कुत्ते ने हाथ पर चाट लिया इसके बाद उसके शरीर में तेजी से बदलाव देखे गए. उसके अंगों ने एक-एककर काम करना बंद कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में कड़ी निगरानी में रखा गया. डाक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका.

एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं तो याद रखें ये टिप्स, काम आएंगे

कुत्ते के चाटने से उसके शरीर में खतरनाक बैक्टीरिया प्रवेश कर गए जिससे उसकी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो गई और उसके अंगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया.

जांच कर रहे डाक्टरों का कहना है कि इस तरह की समस्या हजारों में से किसी एक को होती है. लेकिन उम्र अधिक है और शरीर को जब कोई रोग हो तो ऐसे लोगों को डाक्टरों की सलाह लेने के बाद ही कुत्ते या बिल्ली आदि पालतू जानवरों को पालना चाहिए क्योंकि पालतू जानवरों की लार में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो कभी भी बीमार कर सकते हैं. छोटे बच्चों से पालतू जानवरों को दूर रखने की सलाह दी जाती है.

दिल्ली में प्रदूषण पर SC की सख्त टिप्पणी, घुटकर क्यों मरें? विस्फोटक के 15 बैग लगा के शहर को उड़ा दीजिए

पालतू जानवरों को पालने वाले इस बात का ध्यान रखें कि जो जानवर वे घर में पाल रहे हैं उसका समय समय पर वैक्सीनेशन जरूर कराएं साथ ये भी सुनिश्चित कराते रहें कि जानवर को कोई बीमारी नहीं हो. ऐसा नियमित करते रहें.

आपके स्मार्टफोन में हैं ये 16 ऐप्स तो हो जाइए सावधान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget