एक्सप्लोरर

अमेरिका: 50 साल पुराने सैन्य विमान के क्रैश में नौ की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रैश के बाद मिली जानकारी को लेकर किए गए ट्वीट कर कहा, "कृपया मेरे साथ मिलकर पीड़ितों, उनके परिवारों और नेशनल गार्ड के महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रार्थना करें."

वॉशिंगटन: अमेरिका के जॉर्जिया में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. विमान सी-130 बुधवार को तटीय शहर सावन्ना के हवाईअड्डे के पास हाईवे पर क्रैश हो गया. नेशनल गार्ड के मुताबिक विमान प्यूटरे रिको एयर नेशनल गार्ड का था और ट्रेनिंग फ्लाइट पर था.

अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग प्यूटरे रिको के थे. बीबीसी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में मलबे से धुएं की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं. विमान जॉर्जिया से अरिजोना के टस्कन जा रहा था. यह विमान लगभग 50 साल पुराना था.

ब्रिगेडियर जनरल इसाबेलो रिवेरा ने कहा, "इस घटना में चालक दल के नौ सदस्यों की मौत हो गई लेकिन जब तक उनके परिवार और संबंधों को इसकी सूचना नहीं दे दी जाती, मृतकों के नाम का नहीं बताया जा सकता. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं."

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान में अजीब सा तेज शोर हुआ. एक अन्य ने कहा कि धरती ऐसे हिली जैसे कि बम विस्फोट हुआ हो. प्यूटरे रिको के गवर्नर रिकाडरे रोसेलो ने शोक संदेश भेजते हुए कहा, "हम इस दुर्घटना से जुड़ी अधिक सूचनाओं के इंतजार में हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रैश के बाद मिली जानकारी को लेकर किए गए ट्वीट कर कहा, "कृपया मेरे साथ मिलकर पीड़ितों, उनके परिवारों और नेशनल गार्ड के महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रार्थना करें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget