एक्सप्लोरर

Shahzada Dawood: टाइटन हादसे में जान गंवाने वाले पाकिस्तानी रईस शहजादा दाऊद कौन थे? जानें पांच बड़ी बातें

Titanic Submarine Accident: टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है. इन 5 लोगों में पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद भी शामिल थे.

Titanic Submarine: टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी समंदर के अंदर हादसे का शिकार हो गई. जिससे विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. पनडुब्बी ऑपरेट करने वाली कंपनी ओसियनगेट ने गुरुवार देर रात इस बात की पुष्टि की. 

कंपनी ने बयान जारी करते हुए बताया कि हमारे सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट अब हमारे बीच नहीं रहे. गौरतलब है कि रविवार को पनडुब्बी टाइटन में सवार होकर ये सभी लोग 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए गहरे समुद्र में गए थे.

 शहजादा दाऊद के बारे में पांच मुख्य बातें 

1- हादसे का शिकार हुए शहजादा दाऊद और उनका 19 वर्षीय बेटा सुलेमान मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले थे. वे पाकिस्तान के प्रभावशाली दाऊद राजवंश के सदस्य थे. यह परिवार पकिस्तान के सबसे अमीर लोगों गिना जाता है. 48 वर्षीय शहजादा दाऊद पाकिस्तान के कराची स्थित एक निवेश एवं होल्डिंग कंपनी दाऊद हरक्यूलिस के उपाध्यक्ष थे.

 2- शहजादा यूके बेस्ड प्रिंस ट्रस्ट चैरिटी बोर्ड के भी सदस्य थे. शहजादा दाऊद का मुख्य काम नवीकरणीय ऊर्जा और प्रोद्योगिकी पर केंद्रित था. इसके अलावा शहजादा 'द प्रिंस ट्रस्ट' के बोर्ड सदस्य, SETI संस्थान के बोर्ड सदस्य और द दाऊद फाउंडेशन के ट्रस्टी भी थे. 

3- शहजादा दाऊद ने इंग्लैंड में बकिंघम विश्वविद्यालय में जाने से पहले फिलाडेल्फिया में पढाई की थी. जहां उन्होंने 1998 में स्नातक की डिग्री हासिल की थी. 

4- शहजादा दाऊद अपनी पत्नी और दो बच्चों समेत ब्रिटेन में रहते थे. दाऊद समूह के एक बयान के अनुसार, उनकी रुचि में वन्यजीव फोटोग्राफी, बागवानी और प्राकृतिक चीजों की खोज शामिल थी. 

5- 2012 में शहजादा दाऊद को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यंग ग्लोबल लीडर के रूप में चुना था. रिपोर्ट के अनुसार, शहजादा दाऊद की अनुमानित संपत्ति लगभग 13.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर है.

PM Modi US Visit: अमेरिकी मुस्लिम सांसद इल्हान उमर-रशीदा तलीब कौन हैं जो पीएम मोदी के यूएस दौरे के दौरान विवादों में रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget