एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: जंग की जिंदगी पर मार, युद्ध की शुरुआत से अबतक सेवेरोडनेत्स्क शहर में दफनाए गए 400 शव

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में सैन्य अभियानों के साथ योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. युद्ध की शुरुआत से अबतक सेवेरोडनेत्स्क शहर में 400 शव दफनाए जा चुके हैं. ये जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर सर्गेई गेडे ने दी है. क्षेत्रीय गवर्नर ने मंगलवार को कहा कि रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से पूर्वी यूक्रेन में फ्रंटलाइन के पास सेवेरोडनेट्स्क शहर में लगभग 400 नागरिकों को दफनाया गया है. सेवेरोडोनेट्सक में ट्रैक्टर से गड्ढे खोदे जाते हैं और कब्रों को रजिस्टर में व्यवस्थित किया जाता है. युद्ध के 48 दिनों के दौरान लगभग 400 को दफन किया गया.

गर्वनर ने कहा कि पास के शहर लिसिचन्स्क में मृतकों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जाता है. फ्रंटलाइन के छोटे क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्रों के यार्ड में निवासियों द्वारा शवों को दफनाया जाता है या शव सड़क पर पड़े रहते हैं.

मारियुपोल में 10 हजार लोगों की मौत
मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने दावा किया कि रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में पिछले छह सप्ताह से लगातार किए जा रहे हमलों में अब तक 10 हजार से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है. हालात इतने खराब है कि शहर में लोगों की लाशें सड़कों पर कालीन की तरह बिछी हुई हैं.

बता दें मारियुपोल में पिछले छह सप्ताह के दौरान सबसे भीषण हमले हुए हैं और यहां आम नागरिकों को बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मारियुपोल पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना द्वारा किए गए चौतरफा हमलों के बाद शहर की मौजूदा परिस्थितियों के बारे में सीमित जानकारी है. वादिम बॉयचेंको के मुताबिक रूसी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हजार तक पहुंच सकती है.

पुतिन ने कहा- अभियान जारी रहेगा
इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को यूक्रेन में सैन्य अभियानों के साथ योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा. पुतिन ने एक टेलीविज़न प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "हमारा काम निर्धारित सभी लक्ष्यों को पूरा करना और नुकसान को कम करना है. हम जनरल स्टाफ द्वारा मूल रूप से प्रस्तावित योजना के अनुसार लयबद्ध, धीरज से कार्य करेंगे."

यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: 9 साल की बच्ची ने रूसी हमले में मारी गई मां को लिखा पत्र- 'आप दुनिया में सबसे अच्छी मां'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget